फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   License and registration of food items for life

Shahjahanpur News: आजीवन करें खाद्य पदार्थों के लाइसेंस और पंजीकरण

Wed, 21 Feb 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
License and registration of food items for life
मुख्य खाद्य निरीक्षक चंद्र शेखर शर्मा को ज्ञापन सौंपते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम एफडीए भवन नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन मुख्य खाद्य निरीक्षक चंद्र शेखर शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से खाद्य पदार्थों के व्यापारियों के लाइसेंस, पंजीकरण व सैंपलिंग का कार्य किया जाता है जिसमें व्यापारियों को अनेकों कठिनाई आ रही हैं। मांग है कि खाद सुरक्षा मानक अधिनियम के लाइसेंस और पंजीकरण को आजीवन किया जाए। व्यापारी उत्पीड़न का प्रतीक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश पारित कराएं। एनएबीएल लैब की सूची सार्वजनिक की जाए। नमूना भरते समय स्टरलाइज सैंपल शीशियों का प्रयोग किया जाए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की मूल भावनाओं के अनुसार पूर्णकालिक न्याय निर्धारण अधिकारी की नियुक्ति की जाए। भारतीय संविधान के अनुसार भी बिना अपराध सजा नहीं दी जा सकती है, इसलिए सीलबंद पदार्थों की बिक्री में रिटेल व थोक के व्यापारी के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई न कर निर्माता कंपनी के मालिक व सक्षम अधिकारी के विरुद्ध ही मुकदमा चलाया जाए। इसी तरह से कुल 11 सूत्री मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन देने वालों में महानगर महामंत्री अनूप गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, रेहान खान, श्याम मोहन मिश्रा, दानिश, निहाल खान, अर्चित सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed