फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Let them make noise like rivers, you have to remain silent like the sea

Shahjahanpur News: शोर दरियाओं सा जो करते हैं करने दे उन्हें, तुझको खामोश ही रहना है समुंदर की तरह

Mon, 12 Jun 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Let them make noise like rivers, you have to remain silent like the sea
तिलहर में ऑल इंडिया मुशायरा के दौरान गजल संग्रह का विमोचन करते अतिथि
तिलहर/शाहजहांपुर। बज्म-ए-नअदब की ओर से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें बज्म के पहले साझा गजल संग्रह का विमोचन हुआ। इस बीच शायरों ने अपनी रचनाओं से खूब समा बांधा। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशफाक हुसैन व विशिष्ट अतिथि चीनी मिल के डायरेक्टर साजिद खान व बज्म के सदर जर्रार तिलहरी ने शायरों की गुलपोशी की।
विज्ञापन

युवा शायर मोहम्मद रिजवान ने बज्म का शान-ए-अदब पर रोशनी डाली। इसके बाद अक्स वारसी कुशीनगर ने सुनाया-
ताज्जुब है कि दामन से सबा के लू निकलती है।
तेरी गुफ्तार से बुजुर्गो-हसद की बू निकलती हैं।।
डॉ. इम्तियाज समर कुशीनगर ने कहा-
शोर दरियाओं सा जो करते हैं करने दे उन्हें।
तुझ को खामोश ही रहना है समुंदर की तरह।।
इसके अलावा मुख्तार तिलहरी, बहर बनारसी, जर्रार तिलहरी, एम. रिजवान शाहजहांपुरी, विनोद उपाध्याय हर्षित बस्ती, जलील अख्तर जलील, सुशील सिंह पथिक बस्ती, जितेंद्र पाल सिंह लखनऊ, सुरेन्द्र प्रताप सिंह अहम बस्ती, बहर बनारसी सोनभद्र, नवाब आफताब कर्नाटक, अब्दुल सलाम आजिम सरधनवी, शरीफ अमीन शाहजहांपुरी, शोईद खां खैरपुर, रईस तिलहरी ने भी अपना कलाम पेश किया। मुख्तार तिलहरी की सदारत व हसन तिलहरी की निजामत में हुए कार्यक्रम में बशीरुददीन उर्फ आमिर मियां, रहीस तिलहरी, इरशाद हुसैन,सुल्तान अहमद, राशिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed