फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lessons of the discipline taught by the IG at the passing parade

पासिंग परेड में आईजी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Wed, 05 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहजहांपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lessons of the discipline taught by the IG at the passing parade
आईजी - फोटो : अमर उजाला
पासिंग परेड में आईजी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन

महिला रिक्रूट आरक्षियों ने दीक्षांत परेड में दी आईजी को सलामी

पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला रिक्रूट आरक्षियों की मंगलवार को पासिंग आउट परेड हुई। आईजी विजय प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला आरक्षियों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान महिला रिक्रूट आरक्षियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ग्रहण कराई गई। आईजी ने दीक्षांत परेड में शामिल 347 महिला रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन में रहकर सत्य निष्ठा, जाति धर्म, निष्पक्षता से स्वतंत्र होकर जिम्मेदारी निभाने को कहा। 

पुलिस लाइंस में पासिंग आउट परेड मंगलवार सुबह आठ बजे हुई। जिसमें हरदोई, संभल, बरेली, एटा, फर्रुखाबाद, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, झांसी की 347 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। यह महिला आरक्षी 10 अगस्त 2016 से शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। दीक्षांत परेड का संचालन प्रथम परेड कमांडर महिला आरक्षी कविता, द्वितीय परेड कमांडर सेनिका, तृतीय परेड कमांडर सांत्वना यादव ने किया। आंतरिक विषय में दीक्षा पाठक ने सर्वाधिक अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। बाह्य एवं आंतरिक विषय में रंजना कुमारी ने प्रथम स्थान पाकर सर्वांग सवोत्तम स्थान प्राप्त किया। परेड समारोह में डीएम कर्ण सिंह, एसपी केबी सिंह, एसपी सिटी कमल किशोर, एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ लाइंस अरुण कुमार, प्रतिसार निरीक्षक गुलफाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed