{"_id":"688e67d9b53cc9a37009146a","slug":"leopard-reached-chaturpur-again-on-the-third-day-a-teenager-narrowly-escaped-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-149587-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चतुरपुर में तीसरे दिन फिर पहुंचा तेंदुआ, बाल-बाल बची किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चतुरपुर में तीसरे दिन फिर पहुंचा तेंदुआ, बाल-बाल बची किशोरी
विज्ञापन
चांदपुर। खुटार वन रेंज के गांवों में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। शुक्रवार की रात तेंदुआ फिर चतुरपुर गांव जा पहुंचा। उसने राजू के कच्चे घर के आंगन में सो रही उसकी भांजी सुधा पर हमले की कोशिश की। गनीमत रही कि उस वक्त जाग रहे घर के लोगों ने शोरगुल और टॉर्च की रोशनी डालकर उसे भगाया।
चतुरपुर में लगातार तीन दिन से तेंदुए की चहलकदमी और पालतू पशुओं को निवाला बनाने से ग्रामीण पहले से ही काफी डरे थे। अब किशोरी पर तेंदुुए के हमले की कोशिश से गांव वाले दहशत में हैं और दिन में भी फसलों की देखभाल के लिए खेतों की तरफ जाने से डर रहे हैं। निकट के गांव बरगदिया और धनसिंहपुर के ग्रामीण भी रातें जागकर पहरेदारी करते हुए बिता रहे हैं। कई ग्रामीणों ने पालतू पशुओं को घरों के अंदर बांधना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि रात में वन कर्मियों को मोबाइल पर सूचना देनी चाही, लेकिन काल रिसीव नहीं की गई। हालांकि, खुटार वन रेंज के कार्यवाहक रेंजर वीरेश राव का कहना है कि तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वन कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो। रेंजर के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है।