फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard cub kept at range office, forest workers searching for mother

Shahjahanpur News: रेंज कार्यालय पर रखा गया तेंदुए का शावक, मां की तलाश में जुटे वनकर्मी

Tue, 25 Nov 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub kept at range office, forest workers searching for mother
खुटार। गांव सौंफरी के पास कुएं से निकाले गए तेंदुए के शावक को अभी खुटार रेंज कार्यालय पर रखा गया है। सोमवार को वनकर्मी शावक की मां की लोकेशन जानने के लिए खेतों में घूमते रहे।
विज्ञापन

तेंदुए का छह माह का शावक 22 नवंबर की रात गांव सौंफरी के पास राजा वर्मा के खेत में बने कुएं में गिर गया था। 23 नवंबर की सुबह लोग कुएं के पास आवाज सुनकर पहुंचे तो कुएं में तेंदुए का शावक पड़ा देखा। सूचना पर रेंजर मनोज श्रीवास्तव वनकर्मियों की टीम के साथ खुटार थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोपहर तक शावक को कुएं से निकाल लिया गया था। इसके बाद शावक को रेंज कार्यालय मैलानी ले जाया गया।
विज्ञापन

वन अधिकारियों का मानना है कि शावक छोटे शिकार कर सकता है, लेकिन अभी पूरी तरह से परिपक्व न होने के कारण उसका मां के साथ रहना जरूरी है। इस कारण शावक को रेंज कार्यालय पर पिंजरे में रखकर सोमवार पूरे दिन गांव सौंफरी और आसपास के गांवों में मादा तेंदुए की लोकेशन जानने का प्रयास किया गया। खेतों में पगमार्क भी ट्रेस करने का प्रयास किया गया, लेकिन मादा तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुधवा टाइगर रिजर्व के डॉक्टर की देखरेख में है शावक
शावक दुधवा टाइगर रिजर्व के डॉक्टर दया की देखरेख में है। पकड़े जाने के बाद और सोमवार को उसे खाने के लिए चिकन दिया गया। पिंजरे में होने के कारण शावक कुछ परेशान है, लेकिन विशेषज्ञों ने उसे पूरी तरह से ठीक बताया है। सोमवार को भी तमाम लोग रेंज कार्यालय पर शावक को देखने पहुंचे, लेकिन वनकर्मियों ने किसी को भी शावक के पास नहीं जाने दिया।
--
शावक पूरी तरह से स्वस्थ और दुधवा टाइगर रिजर्व के जंतु विशेषज्ञ की देखरेख में है। शावक की मां की तलाश कराई जा रही है।
-मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed