फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Legal Services Authority Secretary inspected the District Jail

Shahjahanpur News: विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Tue, 14 Mar 2023 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Legal Services Authority Secretary inspected the District Jail
जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पीयूश तिवारी । संवाद
-साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था मिली ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ बंदियों ने पेशी न होने और कुछ ने जमानतदार न होने की वजह से जमानत न मिलने की बात बताई। सचिव ने बंदियों के प्रार्थना पत्र कार्यालय भिजवाने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया।
निरीक्षण के समय जिला कारागार में साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित मिली। सचिव ने किशोर बैरक, बैरक नंबर 5 व 6 का निरीक्षण किया। कारागार में स्थित अस्पताल के निरीक्षण में मौजूद डॉक्टर ने प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी को बताया कि सभी बंदियों को इलाज की पूरी सुविधा मिलती है। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के अधीक्षक मिजाजीलाल, जेलर राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर डॉ. राजेश कुमार, लोक अदालत लिपिक मो. अफजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विशेष लोक अदालत 17 और 18 मार्च को लगेगी
उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 17 और 18 मार्च को विशेष लोक अदालत का आयोजन प्री-लिटिगेशन स्तर पर, बैंकों के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के संबंध में किया जाना है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष तिवारी ने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि बैंक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिह्नित कर विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed