{"_id":"69011cc178eb25d068011e7d","slug":"legal-notice-will-be-sent-to-the-implementing-agency-recruiting-ecce-educators-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156233-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती करने वाली कार्यदायी संस्था को भेजा जाएगा कानूनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती करने वाली कार्यदायी संस्था को भेजा जाएगा कानूनी नोटिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की चयन प्रक्रिया करने वाली कार्यदायी संस्था ने विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है। ऐसे में विधिक राय लेकर संस्था को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। वहीं प्रत्यावेदन की जांच में सामने आया कि संस्था ने कम मेरिट वालों को सूची में जगह दे दी, जबकि हाई मेरिट वाले दरकिनार किए गए हैं।
जिले में 168 ईसीसीई एजुकेटर पद के लिए जिला सेवायोजन पोर्टल पर 5668 आवेदन किए गए थे। कार्यदायी संस्था ने आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन करने के बाद विभाग को 168 लोगों के चयन की सूची दी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर अभिलेख जांचने के दौरान अन्य अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया था।
इसके बाद सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने शांत कराया था। इसके बाद स्टाल लगाकर अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन लिए गए। 361 प्रत्यावेदन आने के बाद उनकी जांच की गई। इसमें सामने आया कि अधिक मेरिट वालों को दरकिनार कर कम मेरिट वालों को सूची में शामिल कर लिया गया। कार्यदायी संस्था का पक्ष जानने के लिए बीएसए की ओर से कई नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन उसका अब तक जवाब नहीं मिला है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शासकीय अधिवक्ता से राय लेकर संबंधित को कानूनी नोटिस जारी किया जाएगा।