फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Learning by Doing' laboratories established in 92 schools.

Shahjahanpur News: 92 स्कूलों में स्थापित की गईं लर्निंग बाई डूइंग प्रयोगशालाएं

Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Learning by Doing' laboratories established in 92 schools.
शाहजहांपुर। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई को रोचक, व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने के लिए जिले में लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत जिले के 92 स्कूलों का चयन कर प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए दो शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। अब यही मास्टर ट्रेनर जिले में शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

जिले से जलालाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेना के सहायक अध्यापक विवेक कुशवाहा व निगोही के उच्च प्राथमिक स्कूल राघवपुर सिकंदरपुर की शिक्षिका प्रज्ञा मिश्रा ने लखनऊ के दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन

विवेक कुशवाहा ने बताया कि प्रशिक्षण में विज्ञान, गणित और कृषि आधारित प्रयोगात्मक गतिविधियों के संचालन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब दोनों मास्टर ट्रेनर डायट में जिले के शिक्षकों को एलबीडी का प्रशिक्षण देंगे। विभाग के अनुसार यह प्रशिक्षण नवंबर या दिसंबर में आयोजित होने की संभावना है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed