फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers blow up statue of Chairman of Law Commission

वकीलों ने विधि आयोग के चेयरमैन का पुतला फूंका 

Sat, 22 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक-2017 के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने शुक्रवार को कचहरी कैंपस में प्रदर्शन करने के बाद कचहरी चौराहे पर प्रस्तावित संशोधन विधेयक की प्रतियां जलाने के साथ ही विधि आयोग के चेयरमैन बीएस चौहान का पुतला फूंक दिया। 
विज्ञापन

बाद में वकीलों का शिष्टमंडल सेंट्रल बार के अध्यक्ष रामभरोसे लाल सुमन के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुुबे सेो मिला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंप दिया। ज्ञापन में संशोधन विधेयक को अधिवक्कता विरोधी बताते हुए कहा कि यह विधेयक किसी भी दशा में स्वीकार करने योग्य नहीं है। इसलिए विधेयक को निरस्त कर विधि आयोग के अध्यक्ष को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए। 
विज्ञापन

इस मौके पर सेंट्रल बार के महासचिव अजय वर्मा ने कहा कि यदि इस संशोधन प्रस्ताव को समाप्त नहीं किया गया तो वकील आंदोलन को बाध्य होेंगे। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मधु मिश्रा, रफत जहां, कैलाश सक्सेना, हुमा मशकूर, ऋचा सक्सेेना, राजेश अवस्थी, आलोेक पांडेय, राजीव तिवारी, राकेश शुक्ला, राजू निगम, अंशुमान च्यवन, अरविंद वाजपेयी, गायत्री प्रकाश अवस्थी, भावशील शुक्ला, एजाज हसन खां, तलत नूर सिद्दीकी, अनिल सक्सेना आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

000

पुवायां में वकीलों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
पुवायां। अधिवक्ता अधिनियम संशोधन 2017 के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन के वकीलों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर विरोध जताय और न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने कहा कि इस विधेयक को किसी भी दशा में लागू नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ने पर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जेल भरो आंदोलन तक किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय के सामने विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध जताने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार को देकर विधेयक को लागू नहीं करने और विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस वीएस चौहान को अपदस्थ करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कृष्णानंद सिंह राठौर, ओमपाल सिंह यादव, सुधीर सक्सेना, अनूप कंचन, रामकुमार, संजीव सिंह, बलवीर सिंह, रामरेश सिंह, मनोज यादव, गोपाल अग्निहोत्री, सत्यवान अवस्थी, लालाराम, शिखर रस्तोगी सहित तमाम वकील मौजूद रहे। 
0000 

वकीलों ने कानून मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध
तिलहर। अधिवक्ता अधिनियम संशोधन 2017 के विरोध में बार व अधिवक्ता एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद का पुतला दहन और प्रस्तावित बिल की प्रतियां जलाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अवुल कलाम को सौंपा। अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवपाल सिंह, अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, नरेश सक्सेना, विनीत सक्सेना, शीलेंद्र मिश्रा, धूम सिंह यादव, अक्षय सक्सेना, वीर सहाय गंगवार, साहू संजीव कुमार, रामपाल सिंह, अफ जाल, जयओम गंगवार, नफ ीस खां, संजय शर्मा, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र गंगवार, देवेंद्र सिंह, संजीव यादव, अभिषेक शर्मा आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
000 

वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन 
जलालाबाद। अधिवक्ता अधिनियम संशोधन 2017 के विरोध मेंबार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बाबू सिंह के नेतृत्व में एसडीएम पदम सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके सात ही नारेबाजी करते हुए जस्टिस बीएस चौहान का पुतला फूं क दिया। इस दौरान तहसील के समस्त अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चंद्र शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह राणा, आदित्य शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, आदित्य दीक्षित, अवधेश श्रीवास्तव,बेंचे लाल, राम कृष्ण सिंह मुन्ना सिंह, नवनीत पाठक, श्रीकृष्ण यादव, सुनील सिंह, सूरज पाल वर्मा, नारायण देव पाठक, सुभाष चंद्र मिश्रा, अवनीश मिश्रा सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

000
राष्ट्रीय विधि आयोग के चेयरमैन का पुतला फूंका
कलान। तहसील मुख्यालय पर वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल-2017 के विरोध में राष्ट्रीय विधि आयोग के चेयरमैन का पुतला फूंका। इस दौरान वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने एसडीएम रामशंकर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नरेंद्र यादव, अनिल यादव, राममोहन यादव, अनूप शाक्य, अनूप यादव, विवेक, सतीश कुमार, अर्पित गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, रामसिंह, पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे।
00 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed