फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Last rites of hanging teacher at Garghat

गर्रा घाट पर किया गया सहायक अध्यापक का अंतिम संस्कार

Fri, 20 May 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Last rites of hanging teacher at Garghat
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला निवासी शिक्षक पवन शर्मा ने मंगलवार रात बंद मकान में फंदे से लटककर जान दे दी थी। बुधवार शाम करीब चार बजे पवन का गर्रा स्थित मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम क्रिया के बाद परिजन कन्नौज लौट गए हैं। पत्नी अपने पिता के साथ चली गई। दोनों पक्षों की ओर से थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव जलालाबाद निवासी पवन शर्मा पड़ोसी जिले हरदोई के थाना शाहबाद के जटपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। अपने बहन-बहनोई के चमकनी करबला स्थित मकान के पास ही घर बनवा रखा था। वह यहां अकेले रहते थे। जबकि उनकी पत्नी शिल्पी बदायूं के गिंदो देवी महाविद्यालय में प्रोफेसर होने के कारण वहीं रहती थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे तक पवन के मकान का गेट नहीं खुला, जिस पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो अंदर शव लटका था। पुलिस ने शव को उतारा था। पवन के परिजन व बदायूं से पत्नी शिल्पी के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन के घर के सामने रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संजीव गुप्ता ने बताया कि शाम करीब चार बजे गर्रा स्थित मोक्षधाम पर पवन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद पत्नी शिल्पी अपने पिता के साथ चली गईं। शिल्पी का मायका सीतापुर में है।

सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि पवन ने घरेलू कलह के चलते फंदे पर लटककर जान दी है। इस मामले में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed