फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land acquisition The postcard campaign waged Yukan

भूमि अधिग्रहण को लेकर युकां ने छेड़ा पोस्टकार्ड अभियान

Fri, 10 Apr 2015 08:29 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition The postcard campaign waged Yukan
मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल को किसानों के लिए काला कानून बताते हुए युवा कांग्रेस ने इसके विरोध में शुक्रवार से राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड लिखने का अभियान छेड़ दिया। इससे पहले, युकां के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर और उनके साथ दिल्ली से आए अन्य पदाधिकारियों ने टाउनहाल के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें पोस्टकार्ड अभियान की रूपरेखा समझाई और जन समर्थन जुटाने को सड़कों पर उतरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड में मोदी सरकार के अधिग्रहण बिल का विरोध करने के साथ यूपीए सरकार द्वारा वर्ष 2011 में लागू किए गए भूमि अधिग्रहण कानून को प्रभावी कराने का राष्ट्रपति से आग्रह किया जाएगा। सह प्रभरी सीताराम लांबा ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम पांच सौ पोस्टकार्ड संकलित किए जाएंगे। जिला प्रभारी सैय्यद आमिर मियां के अनुसार संगठन को देश भर से 50 लाख पोस्टकार्ड मुख्यालय पर मंगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर तीनों पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं के त्याग और बलिदान का स्मरण कराते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस शासन काल के दौरान मनरेगा, मिड डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, खाद्य सुरक्षा कानून आदि जन सामान्य से जुड़े मुद्दों पर काफी बेहतर काम किया। जनता के बीच इन्हीं कामों का प्रचार-प्रसार करके पार्टी को मजबूती दी जा सकती है। युकां के शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के संचालन में हुई बैठक में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, रामनाथ बघेला, विश्वदीप अवस्थी, प्रवीण वर्मा, रवि कैथवार, प्रशांत कठेरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजविंदर और नरेंद्र निष्क्रियता में निलंबित
कार्यकर्ता बैठक के बाद तीनों प्रभारियों ने युकां के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्र रिंकू और शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी के साथ बंद कमरे में मंत्रणा करके विधानसभा क्षेत्रवार अध्यक्षों के कामों की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर ने बेहतर काम के लिए शहर अध्यक्ष फुरकान की पीठ थपथपाने के साथ उनकी फोन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार से बात कराई। साथ ही पुवायां इकाई के अध्यक्ष रजविंदर सिंह और तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र सिंह संगठन के प्रति निष्क्रिय पाते हुए निलंबित कर दिया। युकां के निर्वाचित डेलीगेट रवि कैथवार की शिकायत पर जिला प्रभारी ने शहर अध्यक्ष को इकाई में संगठन स्तर से निर्वाचित प्रवीण वर्मा को ही उपाध्यक्ष पद पर मान्यता देने केनिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed