{"_id":"66230a1983c002bee70314e7","slug":"land-acquisition-for-industrial-corridor-begins-196-deeds-done-so-far-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-117092-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू, अब तक 196 बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू, अब तक 196 बैनामे
Sat, 20 Apr 2024 05:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित जमीन। संवाद
शाहजहांपुर/जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे जलालाबाद क्षेत्र में गुलड़िया गांव के पास औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि का अधिग्रहण शुरू हो गया। अब तक 196 बैनामा हो चुके हैं। अप्रैल में यह प्रक्रिया पूरी होनी है, लेकिन चुनाव की वजह से मई में बैनामे पूरे होने की संभावना है।
शाहजहांपुर से गंगा एक्सप्रेस-वे का 41 किलोमीटर का हिस्सा गुजरेगा। जलालाबाद तहसील का करीब 27 किमी क्षेत्र इसमें शामिल है। बाकी हिस्सा तिलहर और सदर तहसील में है। क्षेत्र के गुलड़िया गांव के पास औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए सरकार की ओर से 101 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित की गई है। इसमें दो हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज की है। 99 हेक्टेयर जमीन किसानों की है।
पूर्व में किसानों ने जमीन लिए जाने का विरोध किया था। इसके बाद प्रशासन ने किसानों को मनाना शुरू किया। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक जमीन की कीमत दी जा रही है। इसमें 60 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित कर ली गई है। 99 हेक्टेयर में 800 के आसपास किसानों की जमीन है। राजस्व विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी करने के बाद जमीन के अधिग्रहण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, अधिग्रहण का काम अप्रैल में पूरा करना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से प्रक्रिया धीमी हो गई। संभावना है कि मई में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा। बैनामे होने के बाद यूपीडा औद्योगिक गलियारे का निर्माण शुरू कराएगी। उद्योगों की स्थापना के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। लोगों की आय के साधन बढ़ेंगे। बेरोजगारों को नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। गुलड़िया जैसे पिछड़े क्षेत्र में विकास कार्यों को पंख लगेंगे। लोग अपने रोजगार भी शुरू कर सकेंगे।
-- -- -- -- -
रोजगार मिलने की शर्त पर माने किसान
जब औद्योगिक गलियारा बनाने का प्रस्ताव रखा गया था तो क्षेत्र के कुछ लोगों ने पहले विरोध किया था। उनका कहना था कि पहले उनकी जमीन गंगा एक्सप्रेस-वे में चली गई। बची जमीन औद्योगिक गलियारे में चली जाएगी। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए अधिकारियों से शिकायत भी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को मना लिया। शर्त यह रखी गई कि क्षेत्र के लोगों को औद्योगिक गलियारे में रोजगार दिया जाएगा। इसके बाद अधिग्रहण के लिए किसान तैयार हो गए।
-- -- -- --
औद्योगिक गलियारे के लिए बैनामा शुरू हो गए हैं। अब तक 196 किसानों ने अपनी जमीन के बैनामा करा लिए हैं। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द भूमि के अधिग्रहण का काम पूरा हो जाए।
- नवेंद्र मिश्रा, सब-रजिस्ट्रार, जलालाबाद
-- -- --
औद्योगिक गलियारे के लिए निर्माण के लिए अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। अधिग्रहण पूरा होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद यहां उद्योगों को स्थापित किया जाएगा।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन