फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhs stolen from a house, a young man from the neighborhood was accused of theft.

Shahjahanpur News: मकान से लाखों की चोरी, मोहल्ले के युवक पर चोरी का लगा आरोप

Tue, 10 Feb 2026 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from a house, a young man from the neighborhood was accused of theft.
बंडा। मोहल्ला मुरादपुर में सोमवार रात एक मकान में लाखों की चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मोहल्ले के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गुलजार अली ने पुलिस को बताया कि उसके मकान की बाउंड्रीवॉल छोटी है। इसी कारण सोमवार रात मोहल्ले का ही एक युवक उसके घर में दीवार के सहारे घुस आया और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उस युवक ने संदूक में रखे दो लाख रुपये, जेवर चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें एक युवक हाथ में चप्पल पकड़े व बैग लिए सुबह करीब चार बजे उनके घर से भागता दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed