फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lack of road-bridge construction became a hindrance in voting, boycott at many places

Shahjahanpur News: मतदान में सड़क-पुल निर्माण का न होना बने रोड़ा, कई जगह बहिष्कार

Tue, 14 May 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 14 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Lack of road-bridge construction became a hindrance in voting, boycott at many places
दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद
शाहजहांपुर। लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव में ग्रामीणों ने कई जगहों पर मतदान करने से इन्कार कर दिया। वोटरों के बहिष्कार करने पर अधिकारी और नेता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर विकास कार्य कराने का आश्वासन देकर वोट डलवाने को राजी किया। ग्रामीण सड़क, पुल, नाली और अतिक्रमण को लेकर काफी समय से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन



---------------

590 के सापेक्ष 210 मत पड़े
मीरानपुर कटरा। गांव रेहरा के मतदाताओं ने गर्रा नदी घाट पर पुल बनवाने की मांग पूरी न होने पर मतदान बहिष्कार किया। दोपहर करीब तीन बजे भाजपा नेताओं के समझाने पर वोट डाले गए। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से पुल की मांग कर रहे हैं। शाम छह बजे तक बूथ संख्या 91 पर 590 के सापेक्ष 210 मत पड़े थे। ईश्वरा गांव में दोपहर 12 बजे के बाद ग्रामीणों ने वोट डाले। यहां मात्र 18 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

------------------

अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के बाद मतदान शुरू

मिर्जापुर। गांव औरंगाबाद में सड़क पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने वोट डालने से इन्कार कर दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर साढ़े 12 बजे मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव उदयपुर से आ रही सड़क किनारे अतिक्रमण होने से बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। बहिष्कार की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के बाद वोटिंग शुरू हो सकी।

-------------

आधे घंटे पहले वोट डालने को हुए तैयार

सेहरामऊ दक्षिणी। ग्राम पंचायत कहेलिया के मजरा सैदापुर में सड़क निर्माण न होने पर मतदान बहिष्कार कर दिया। 266 वोट वाले गांव में मात्र 40 वोट ही पड़ पाए। अधिकारियों के समझाने पर भी ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया।
---------

पूर्व अध्यक्ष के आश्वासन के बाद शुरू हुआ मतदान

तिलहर। विकास कार्य नहीं होने व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज गांव ढकिया शोभा और खिरिया माल के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार कर दिया। हालांकि, समझाने पर ग्रामीणों ने मतदान शुरू कर दिया। गांव ढकिया शोभा के बूथ संख्या 276 पर 532 मतदाता है। सुबह से ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। पूर्व प्रधान रिंकू ने बताया कि गांव से कपसेड़ा गांव तक मार्ग टूटा पड़ा हुआ है। सांसद भी कभी गांव नहीं आए, इससे गांव में विकास कार्य नहीं हो सके। सुबह 11:30 बजे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने पहुंचकर सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन देकर मतदान शुरू कराया। रिंकू सिंह ने बताया कि शाम छह बजे तक 293 मत डाले गए।
पांच वोट पीठासीन अधिकारी पर डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जांच कराने का आश्वासन दिया। गांव खिरिया माल के बूथ संख्या 84 पर 552 मतदाता हैं। यहां भी ग्रामीणों ने विकास कार्य नहीं होने और सांसद-विधायक के गांव नहीं आने का आरोप लगाते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। दोपहर साढ़े 12 बजे अजय यादव के आश्वासन के बाद मतदान शुरू हो सका।
---------------

अलग-अलग गांवों में वोटरों ने किया मतदान का बहिष्कार
जलालाबाद। अलग-अलग मांगों को लेकर क्षेत्र के गांव कसारी, पेहना, अफतियापुर, कटका और कोठामंझा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने संबंधित गांवों में पहुंचने पर भी मतदान शुरू नहीं हुआ। कटका के पीठासीन अधिकारी ने बताया कि शाम छह बजे तक केवल चार मत पड़े। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने तीन रसोइयों और एक आशा कार्यकर्ता का जबरदस्ती वोट डलवा दिया। पेहना में दो बूथ पर कुल 43 वोट पड़ पाए। दोपहर तीन बजे तक अफतियापुर में एक भी वोट नहीं पड़ा। वहां विधायक हरिप्रकाश वर्मा पहुंचे। ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र गांव में बनाने की मांग की। विधायक ने मंत्री सुरेश खन्ना से फोन से वार्ता कराई, तब साढ़े तीन बजे मतदान शुरू हो सका। कोठामंझा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा के अनुसार दोपहर 12 बजे तक केवल 39 मत पड़े थे। यहां भी विधायक के आश्वासन के बाद सवा तीन बजे से मतदान शुरू हो गया।
---------

बीडीओ के आश्वासन पर माने ग्रामीण
जैतीपुर। क्षेत्र के कीरतपुर गांव के ग्रामीणों ने जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार कर दिया। कीरतपुर बिहारी बूथ संख्या 136 में 677, महोटा बूथ संख्या 212 में 1100 ग्रामीणों ने वोट डालने से मना कर दिया। छुट्टा पशु, गोशाला आदि नहीं होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम कलान व सीओ ने सुनील सिंह व प्रमोद चौहान के साथ के ग्रामीणों को मतदान करने को समझाया। बीडीओ के आश्वासन पर मतदान शुरू हो सका। मौघटा गांव में बीडीओ के आश्वासन के बाद चार बजे मतदान शुरू हुआ।

----------

एसडीएम ने शुरू कराया मतदान
बंडा। गांव दिउहना में सड़क, नाली, खड़ंजा व छुट्टा पशुओं की आदि नहीं बनने पर वोट डालने से मना कर दिया। खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश ने समझाने पर मतदान शुरू नहीं हो सका। करीब चार बजे एसडीएम संजय पांडे ने मतदान शुरू कराया। इसमें 771 मतों में 67 वोट पड़े। वहीं गांव कंधरपुर अल्हादादपुर में दोपहर 12 बजे तहसीलदार मनोज सिंह ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। यहां 1270 वोटों में 727 मत पड़े। शहीद सराज सिंह के गांव अख्तियारपुर धौकल में ओलावृष्टि से फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने पर बहिष्कार कर दिया। आश्वासन पर दो बजे मतदान शुरू हुआ।

-------
1100 में 423 वोट पड़े

निगोही। क्षेत्र के गांव कटैया उस्मानपुर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग न माने जाने से मतदान बहिष्कार कर दिया। दोपहर तक अधिकारी समझाते रहे, पर फायदा नहीं निकला। शाम को एक बार फिर प्रयास कर ग्रामीणाें को राजी कर लिया। यहां 1100 में 423 वोट पड़े हैं। संवाद

----------



वोट डालने से इन्कार

पुवायां। गांव बसखेड़ा बुजुर्ग में रास्तों पर जलभराव और विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने वोट डालने से मना कर दिया। दोपहर 12 बजे बूथ सुनसान पड़ा रहा। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय गांव पहुंचे और लोगों को समझाया। गांव के लोगों ने समस्याएं बताते हुए कहा कि अधिकारी और नेता उनकी बात नहीं सुनते हैं। इससे गांव के लोग बेहद परेशान हैं। लोगों को समझाने के बाद दो बजे से वोट पड़ने शुरू हो सके।

------



रहदेवा के लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने समझाया
पुवायां। पुवायां के गांव रहदेवा में भी गांव के लोगों ने नाली, सीसी मार्ग आदि नहीं बनने पर रोष जताते हुए वोट डालने से मना कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों को समझाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वोट न देना समस्या का समाधान नहीं है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से वोट पड़ने शुरू हो सके।


नेताओं के समझाने पर डाले वोट
खुटार। खुटार के गांव रठिया, कुभियां में सड़क न बनने से नाराज लोगों ने वोट नहीं डाले। साढ़े 11 बजे तक यहां केवल 16 वोट ही पड़ सके। वोटरों का कहना था कि खुटार से उनके गांव होकर लखीमपुर जाने वाली सड़क बेहद खराब है, जबकि इस सड़क के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आना-जाना है। बाद में भाजपा नेताओं के समझाने पर वोट डाले गए।

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

दोपहर ़12 बजे सूनसान पड़ा पुवायां के गांव बसखेड़ा बुजुर्ग का मतदान केंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed