{"_id":"6058ee978ebc3ecbe129753c","slug":"laat-sahab-ka-juloos-shahjahanpur-news-bly4415782106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाट साहब के जुलूस से पहले धर्मस्थलों को ढकना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाट साहब के जुलूस से पहले धर्मस्थलों को ढकना किया शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर में होली को लेकर मोहम्मद जई स्थित धर्मस्थल को तिरपाल से ढका गया । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस में किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रोड पर स्थित धर्मस्थलों को तिरपाल से ढकना शुरू कर दिया है। शहर में करीब 41 धर्मस्थल हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही पिछले साल होली पर जुलूस में ड्यूटी कराने वाले पुलिसकर्मियों को अनुभव के आधार पर जुलूस में तैनात किया जाएगा।
29 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। होली के दिन सुबह में लाट साहब का जुलूस निकलता है। इसमें भारी भीड़ इकट्ठा होती है। बेहद संवेदनशील माने जाने वाले लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक माह पहले से तैयारी करना शुरू कर दी है। किसी तरह का विवाद या हिंसा न हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने शहर में स्थित करीब 41 धर्मस्थलों को तिरपाल से ढकना शुरू कर दिया है। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई में स्थित धर्मस्थल को तिरपाल से छुपाया गया। होली पर्व पर शरारतीतत्व धर्मस्थल पर रंग फेंककर शहर की फिजा को खराब न कर दें। धर्मस्थलों की सुरक्षा के लिए एक धर्मस्थल पर करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
लाट साहब के जुलूस में अनुभवी पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
लाट साहब के जुलूस में पुलिस प्रशासन किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। जिन पुलिसकर्मियों ने पिछले साल होली के लाट साहब के जुलूस में ड्यूटी की थी। ऐसे अनुभवी पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनको फिर से लाट साहब के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिम्मेदार दी जाएगी। जुलूस को संपन्न कराने के लिए अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है।
विज्ञापन
शहर में करीब 41 धर्मस्थल हैं जिनको तिरपाल से ढकने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एक धर्मस्थल पर करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पिछले साल के जुलूस में शामिल रहे अनुभवी पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। - संजय कुमार, एसपी सिटी