{"_id":"686d6796de82da584203ced4","slug":"kurriyakalan-won-the-cricket-tournament-by-defeating-banskheda-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147607-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां ने बांसखेड़ा को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां ने बांसखेड़ा को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
कुर्रियाकलां गांव में विजेता टीम को ट्राफी देते पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा। संवाद
कुर्रियाकलां। गांव में देवी मंदिर के पास मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कुर्रियाकलां और बांसखेड़ा की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। कुर्रियाकलां की टीम ने 48 रन से मैच जीत लिया।
इससे पहले, टॉस जीतकर बांसखेड़ा की टीम ने पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए कुर्रियाकलां की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांसखेड़ा की टीम 12 ओवर में 93 रन ही बना सकी। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नीरज मिश्रा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। कुर्रियाकलां की तरफ से ऋषभ परमार ने 49 रन की शानदार पारी खेली।
मैन ऑफ द मैच रहे रोहित मिश्रा उर्फ छुन्नू ने तीन विकेट झटके। व्यवस्था में विशाल मिश्रा, उत्कर्ष सिंह, पवन श्रीवास्तव, अभय मिश्र उर्फ श्याम, शैलेंद्र सिंह, शिवम मिश्रा आदि का सहयोग रहा। संवाद