{"_id":"57cd759c4f1c1baa3031809d","slug":"kotedar-angry-villagers-memorandum-submitted-to-the-prime","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत इस्लामगंज के मजरा साहबगंज निवासी कोटेदार के विरुद्ध पूर्वी मंझा तथा साहबगंज के लोगों ने ग्रामप्रधान ओमा देवी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की कि कोटेदार प्रतिमाह सरकारी राशन का वितरण न करके ब्लैक कर देते हैं। जो ग्रामीण राशन लेने उनके पास जाता है उन्हें गाली गलौज देकर भगा देते हैं। प्रधान पति गिरीश सिंह का कहना है कि कोटेदार द्वारा कार्डों का सत्यापन भी नहीं कराने की शिकायत आई है। दूसरी तरफ कोटेदार ओमराम शर्मा का कहना है कि पर्ची धारी सभी ग्रामीणों को प्रतिमाह राशन वितरण करते हैं, लेकिन कुछ दबंग ग्रामीण बगैर पर्ची के राशन देने का दबाव बनाते हैं और न देने पर झूठी शिकायत करते हैं। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र पाल, पूरन सिंह, संजय, राजेंद्र, अशोक कुमार, अनंगपाल, राममिलन, विष्णु दयाल, राकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन