फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   korona virus

नहीं हुआ ट्रेनों का संचालन, स्टेशन पर रहा सन्नाटा

Sun, 22 Mar 2020 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
korona virus
शाहजहांपुर। जनता कर्फ्यू का असर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। सुबह से सभी ट्रेनें रद्द रहीं, एक दिन पहले चलने वाली ट्रेनें ही स्टेशन पर पहुंची, जिनसे एक-दो यात्री ही उतरे। टिकट घर और आरक्षण केंद्र के साथ ही प्लेटफॉर्म पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय खुले, जिनमें कर्मचारियों की संख्या कम रही। आरपीएफ और जीआरपी थानों पर स्टाफ मिला।
विज्ञापन

रविवार सुबह के समय रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र के सभी काउंटर पर सन्नाटा था, सिर्फ एक व्यक्ति फार्म भर रहा था। टिकट काउंटर और आरक्षण विंडो पर एक-एक कर्मचारी बैठा था। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कोई भी यात्री दिखाई नहीं दिया, टीटीई कार्यालय के बाहर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कैंप लगाए बैठे मिले, जोकि स्टेशन पर आने वाले लोगों को हाथ धुलवा रहे थे। इसी बीच स्टेशन पर एक यात्री को महिला रेल कर्मचारी ने रोककर पूछताछ की और ट्रेनें न चलने की जानकारी देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

नहीं चली पैसेंजर ट्रेनें, हावड़ा-अमृतसर से आए यात्री
अप और डाउन लाइन की तमाम ट्रेनों को 20 से 30 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है, जिसमें शाहजहांपुर में रुकने वाली जनता, मुगलसराय, नौचंदी व शहीद एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इनके अलावा शाहजहांपुर से चलने वाली बालामऊ-सीतापुर पैंसेजर और बालामऊ-सीतापुर-लखनऊ पैंसेजर को भी नहीं चलाया गया, ये ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द रहेगीं। शनिवार रात को चलने वाली हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन पहुंची, जिससे एक-दो यात्री ही उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं उठा कूड़ा, मुख्य मार्गों पर फैली रही गंदगी
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने लिए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दिए गए, लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। रविवार को शहर में सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू रहा। सुबह सात बजे के बाद कोई भी घर से नहीं निकला और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिए गए थे, लेकिन रविवार को इसका कोई असर शहर में नजर नहीं आया। शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, उस्मान बाग चौकी के पास, चौक, गर्रा, कनौजिया, कच्चा कटरा, मालखाना मोड़ से गौतम बुद्घ पार्क रोड, अंटा चौराहा, खिरनीबाग, तारीन टिकली, लाल इमली चौराहा, मालगोदाम रोड समेत तमाम जगह कूड़े के ढेर लगे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed