फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kolaghat bridge

कोलाघाट पुल पर शनिवार से शुरू हो जाएगा पैदल आवागमन

Fri, 30 Sep 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:28 AM IST
सार

फिलहाल, पुल पर दोनों ओर सेतु निगम ने कंक्रीट के भारी बोल्डर रखवाकर वहां सिर्फ पैदल राहगीरों के आने-जाने को 90-90 सेमी चौड़ी जगह छोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक ने पुल की तकनीकी जांच कर रहे केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) के अधिकारियों से पुल से दोपहिया वाहन निकालने की अनुमति प्राप्त कर ली है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर यादव ने सेतु निगम और प्रशासन से पैदल यात्रियों के सुरक्षित यातायात के लिए आने-जाने को चौड़े रास्ते देने की मांग की है।

विज्ञापन
Kolaghat bridge

विस्तार

शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में गत वर्ष पिलर धंसने से क्षतिग्रस्त हुए कोलाघाट पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शनिवार से पैदल आवागमन शुरू हो जाएगा। इसी के साथ क्षेत्रीय विधायक हरि प्रकाश वर्मा के प्रयास से इसी सप्ताह पुल पर दोपहिया वाहनों को भी निकलने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल, पुल पर दोनों ओर सेतु निगम ने कंक्रीट के भारी बोल्डर रखवाकर वहां सिर्फ पैदल राहगीरों के आने-जाने को 90-90 सेमी चौड़ी जगह छोड़ी गई है।
राज्य सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक पुल पर एक अक्तूबर से पैदल आवागमन शुरू कराने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। बाद में क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने पुल से दोपहिया वाहनों के निकलने के प्रयास शुरू किए और इसमें उन्हें सफलता भी मिल गई है। विधायक के अनुसार उन्होंने इस संबंध में लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद और सेतु निगम के परियोजना निदेशक से वार्ता की। उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक ने पुल की तकनीकी जांच कर रहे केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) के अधिकारियों से पुल से दोपहिया वाहन निकालने की अनुमति प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन

पुल पर पैदल यातायात शुरू कराने को जरीनपुर गांव की ओर रोड पर बड़े-बड़े पत्थर लगाकर 90 सेमी चौड़ा वन वे रास्ता बनाया गया है, जो पैदल यात्रियों के लिए नाकाफी बताया जा रहा है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर यादव ने सेतु निगम और प्रशासन से पैदल यात्रियों के सुरक्षित यातायात के लिए आने-जाने को चौड़े रास्ते देने की मांग की है। सेतु निगम के संविदा जेई नितिन कुमार ने कोलाघाट पुल से लगभग 150 मीटर पहले रोड पर 45-45 क्विंटल बजन के पत्थर लगवा दिए। मौके पर मौजूद भाकियू नेता समेत रामू वर्मा, विनय कुमार, रामकिशोर, अंशुल आदि ने पुल पर प्रवेश और निकास की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed