फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Know... BJP candidates for the post of Nagar Panchayat President

Shahjahanpur News: जानिए... नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशियों को

Mon, 24 Apr 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Know... BJP candidates for the post of Nagar Panchayat President
खुटार से सरला देवी मैदान में
विज्ञापन

खुटार। खुटार नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने होम्योपैथिक डॉक्टर राधेश्याम की पत्नी 45 वर्षीय सरला देवी को टिकट दिया है। वह कक्षा आठ पास हैं। सरला देवी गृहिणी हैं। अब से पहले वह राजनीति में कभी सक्रिय नहीं रहीं। उनके पति डॉ. राधेश्याम भाजपा पुराने कार्यकर्ता हैं। वह भाजपा के खुटार मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। खुटार सीट इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
------------------------------------------------
विज्ञापन

कलान से हरिनारायण गुप्ता को मिला टिकट
कलान। नवगठित कलान नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा ने सराफा व्यापारी हरिनारायण गुप्ता को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। इंटर पास 52 वर्षीय हरिनारायण मूलरूप से कुंडलिया गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। हरिनारायण काफी समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
खुदागंज में सुधा सिंह पर फिर जताया भरोसा
खुदागंज। खुदागंज नगर पंचायत से सुधा सिंह को भाजपा ने फिर से भरोसा जताया है। 2000 में इनके पति सुधीर सिंह चेयरमैन का चुनाव जीते थे। इसके बाद से 2007 से सुधा सिंह भाजपा से चुनाव जीतती आ रही हैं। उनके ससुर स्वर्गीय जगदीश सिंह निगोही विधानसभा से दो बार विधायक रहे एवं शाहजहांपुर जिले से दो बार एमएलसी रहे थे। 56 वर्षीय सुधा सिंह आठवीं पास हैं।
-----------------------
बंडा से विश्वविजय भाजपा प्रत्याशी
बंडा। नवगठित बंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने देवस्थान मोहल्ले के रहने वाले विश्वविजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उनकी पत्नी संतोषी देवी बंडा ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। हाईस्कूल पास विश्वविजय उर्फ गुड्डू के बड़े बेटे सर्बजीत सिंह चित्तरपुर नवदिया गांव और छोटे बेटे मनदीप सिंह पटना गांव के प्रधान हैं। संवाद
-----------------------
एमएससी हैं अल्हागंज से प्रत्याशी शिवानी
अल्हागंज। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित नगर पंचायत अल्हागंज से भाजपा ने जिला महामंत्री अनिल गुप्ता की बहू शिवानी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। 30 वर्षीय शिवानी गुप्ता माइक्रोबॉयोलॉजी से एमएससी हैं। उनके पति उदित गुप्ता पूर्व जिला सह-संयोजक आईटी विभाग रह चुके हैं। सास चंद्रेश गुप्ता भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री हैं और दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

-----------------------
निगोही से प्रत्याशी राजीव ने राजनीति के लिए छोड़ दी पढ़ाई
निगोही। सात बार जिला पंचायत सदस्य रहे हरिश्चंद्र वर्मा के बेटे राजीव को भाजपा ने निगोही नगर पंचायत का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। 37 वर्षीय राजीव लखनऊ से बीटेक कर रहे थे लेकिन अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़कर राजनीति में सक्रिय हो गए। राजीव वर्मा 2015 में निगोही क्षेत्र के गांव भवानीपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने थे। वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
---------------------------------------------------------------
परास्नातक सपना शर्मा कांट से लड़ेंगी चुनाव
कांट। प्राचीन माता शीतल देवी मंदिर के प्रबंधक पं. योगेश शर्मा की पत्नी सपना शर्मा (38) को भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। कांट सीट महिला के लिए आरक्षित है। परास्नातक सपना मोहल्ला नबीपुर प्रथम की रहने वाली हैं। परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है लेकिन योगेश शर्मा कांट में होने वाले धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
---------------------------------------------------------------
कटरा में पूर्व चेयरमैन की पुत्रवधू सोनम प्रत्याशी
मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत कटरा से भारतीय जनता पार्टी ने मोहल्ला कायस्थान निवासी पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता की पुत्रवधू सोनम गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। पहली बार यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है। समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। 32 वर्षीय सोनम पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनके ससुर सुरेंद्र गुप्ता लगभग 32 साल से भाजपा से जुड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed