फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Knock on the Door' campaign boosts student enrollment; hard work to pay off now.

Shahjahanpur News: कुंडी बजाओ अभियान से बढ़ाई छात्र संख्या, अब मिलेगा मेहनत का फल

Wed, 02 Sep 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
'Knock on the Door' campaign boosts student enrollment; hard work to pay off now.
शाहजहांपुर में बच्चों को समझाते सहायक अध्यापक डॉ.अरुण। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुने गए ददरौल विकासखंड के पीएमश्री विद्यालय धन्योरा के सहायक अध्यापक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए। घर-घर पुस्तकालय और चौपाल विद्यालय मुहिम काफी सराही गई।
विज्ञापन

डॉ.अरुण गुप्ता ने बताया कि उन्होंने छात्र नामांकन बढ़ाने और विद्यालय से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कुंडी बजाओ अभियान चलाया। जिसका असर हुआ और छात्र संख्या में इजाफा हुआ। बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

बाल वाटिका के बच्चों के लिए आयु, रुचि और सीखने की गति के अनुसार रचनात्मक गतिविधियां विकसित कीं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप बाल-केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा दिया। आईसीटी आधारित शिक्षण योजनाओं के वीडियो दीक्षा और दूरदर्शन पर भी प्रसारित हुए। राज्य स्तर पर कई मॉड्यूल भी लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी शैक्षिक सामग्री और कार्यों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से भी प्रशस्तिपत्र प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed