शाहजहांपुर में बाढ़: घरों में घुसा खन्नौत नदी का पानी, एनडीआरएफ ने 60 लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया
शाहजहांपुर में खन्नौत नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे नदी का पानी तटवर्ती इलाकों में मकानों में भर गया है। एनडीआरएफ ने लोधीपुर से 12 परिवारों के करीब 60 लोगों को मोटरबोट से सुरक्षित निकाला। उन्हें एनटीआई स्कूल के शरणालय में पहुंचाया गया है।
विस्तार
शाहजहांपुर में खन्नौत नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। लोधीपुर में घरों में पानी घुसने के बाद एनडीआरएफ ने मोटरबोट की मदद से 12 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर एनटीआई स्कूल में बनाए गए शरणालय में पहुंचाया। यहां करीब 60 बाढ़ प्रभावित लोग शरण लिए हुए हैं। कुछ परिवार घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारियों में चले गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.