{"_id":"c2bf3c5828ea3f0b8970a2e9b2d47065","slug":"khadi-mahotsav-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को ग्राहकों से गुलजार रहा खादी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को ग्राहकों से गुलजार रहा खादी महोत्सव
शाहजहांपुर
Updated Sun, 21 Dec 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिरनीबाग मैदान में चल रहा खादी महोत्सव रविवार को पूरी तरह गुलजार रहा। अवकाश होने के कारण महिलाओं और पुरुषों ने जबरदस्त खरीददारी की। इस अवसर पर सांसद कृष्णा राज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
रविवार को खादी महोत्सव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। खासतौर पर महिलाओं ने खादी के अलावा कश्मीरी शॉल, सूट, कुरती आदि की खूब खरीददारी की। विभिन्न प्रकार के अचार, जड़ी बूटियां, पापड़, श्रंगार सामग्री आदि की बिक्री भी हुई।
सवायजपुर जिला हरदोई के एसडीएम डॉ. शुक्ला, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा, सांसद कृष्णा राज, सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला बहन, शहर काजी सैयद मसूद हसन आदि ने मेला का भ्रमण कर स्टाल स्वामियों का हौसला बढ़ाया। सायंकालीन सत्र में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। लोगों ने खरीददारी के साथ मनोरंजन भी किया। डॉ. इंदु अजनबी ने संचालन और रमेश भइया ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान कमल शुक्ल शील, श्याम किशोर गुप्ता, श्याम लाल यादव, मंजूर हसन, कृष्ण कुमार सक्सेना, डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, महेंद्र रायजादा, डॉ. पीके कपिल, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, डॉ. अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।