फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kejriwal as politics Improve Worker

केजरीवाल बनकर राजनीति में सुधार लाएं कार्यकर्ता

Tue, 03 Nov 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 03 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal as politics Improve Worker
आम आदमी पार्टी के रुहेलखंड प्रांत संयोजक दिलीप नगीना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है कि राजनीति में अपने स्वार्थ खोजने के बजाय उसमें बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सत्ता के लिए राजनीति करना नहीं, बल्कि राजनीति को आम आदमी के लायक बनाना है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को पंचवटी रोड पर हनुमत धाम के पास स्थित पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता स्वयं को अरविंद केजरीवाल की तरह राजनीति में ढालें, क्योंकि हम लोग राजनीति से गंदगी साफ करके उसे बदलने आए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को इसके लिए जी-जान से जुटना होगा। जिससे कि आम जनमानस का सकारात्मक राजनीति के प्रति विश्वास बढ़े और सियासत से अपराधियों समेत भ्रष्टाचारियों का बोलबाला खत्म हो।
विज्ञापन

प्रांतीय सचिव शरद मिश्रा ने कहा कि पार्टी के नेता केजरीवाल ने अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को चुनने की परिपाटी बदल दी है। अब ऐसे लोग पार्टी की पहचान टोपी से डरने लगे हैं, क्योंकि आप की टोपी जनमानस की अभिव्यक्ति का प्रतीक बनने लगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपनी सरकार के कामों से घबराकर सारी पार्टियां आप नेतृत्व के पीछे पड़ गई हैं, लेकिन हमारी ईमानदार और बेदाग छवि के आगे विरोधी बौने साबित हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले संगठन के प्रारूप पर चर्चा करते हुए प्रांत संयोजक नगीना ने स्पष्ट किया कि अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के साथ एक पद अध्यक्ष का होगा। विधानसभा इकाई के पदाधिकारियों का खाका खींचते हुए उन्होंने जिला संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री और जिला सचिव कीर्तिमान प्रकाश च्यवन को विधानसभा और ब्लॉक स्तर की इकाइयों का गठन जल्द करने के निर्देश दिए। प्रांत पदाधिकारियों के साथ आए कार्यालय प्रभारी डॉ. हरीश गंगवार ने इकाइयों का गठन होने के बाद समीक्षा किए जाने का संकेत दिया।

प्रारंभ में तीनों प्रांत पदाधिकारियों का यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बाद में प्रांत संयोजक ने महिला नगर अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गोपाल कुमार, नेवाजी आदि को पार्टी की टोपी पहनाकर सम्मानित किया। जिला सचिव च्यवन के संचालन में हुई बैठक में प्रिया अवस्थी, अशर्फी लाल, बीडी शर्मा, राजीव यादव, डॉ. प्रमोद मिश्रा, राकेश जौहरी, प्रमोद सागर वाजपेयी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed