{"_id":"bb138f5d66dd3c937001ad531e10b2f7","slug":"katha-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भगवान हर हाल में करते हैं भक्त की रक्षा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भगवान हर हाल में करते हैं भक्त की रक्षा’
चांदपुर/खुटार।
Updated Sat, 28 Feb 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथा वाचस्पति अनिल दीक्षित ने कहा कि भगवान भक्त की रक्षा हर हाल में करते हैं और उसके मान-सम्मान को बनाए रखते हैं।
दीक्षित शनिवार को गांव चांदपुर के ब्रह्मदेव बाबा स्थान पर चल रहे रुद्र महायज्ञ में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भक्त सभी का भरोसा छोड़कर भगवान की शरण में जाते हैं और उसे निष्काम भाव से याद करते हैं, भगवान उसकी रखवाली उसी प्रकार करते हैं जिस प्रकार माता बालक की रखवाली करती है।
उन्होंने कहा कि कलियुग में केवल नाम ही आधार है, और इसका सुमिरन करने से जीव भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने उर्वशी अर्जुन संवाद सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। आयोजन में गांव के तमाम लोगों का सहयोग रहा।