फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariya died due to snake bite in Shahjahanpur

UP News: गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़िये को सांप ने डसा, शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत

Mon, 29 Jul 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र का रहने वाला कांवड़िया जत्थे के साथ गंगाजल लेकर जा रहा था। थकान होने पर कांवड़िया सड़क किनारे घास में लेट गया। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। 

विज्ञापन
Kanwariya died due to snake bite in Shahjahanpur
शोभित मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज के आत्मानगर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के 22 वर्षीय पुत्र शोभित मिश्रा को सांप ने डस लिया। शोभित सड़क किनारे घास में लेटा हुआ था। उसी दौरान उसके कान में सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में मोहम्मदी सीएचसी से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


लखनऊ के एक होटल में काम करने वाला शोभित मिश्रा अपने साथी अशोक पाल, दिवाकर और सचिन पाल के साथ शनिवार को कांवड़ लेकर निकला था। सभी कांवड़िये ढाईघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ की ओर रवाना हुए। रविवार की रात करीब एक बजे थकान होने पर मोहम्मदी क्षेत्र के गोमतीपुर मोड़ के पास आराम करने के लिए सड़क किनारे घास में लेट गए।
विज्ञापन


उपचार के दौरान हुई मौत 
रात करीब तीन बजे सांप ने शोभित के कान में डस लिया। इस पर उसने झपट्टा मारकर पकड़ने के बाद सांप को फेंक दिया। उसके साथियों ने तुरंत ही डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। उसे मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो साल पहले शोभित की शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी तनु मिश्रा, मां गीता देवी, भाई रत्नेश मिश्रा और छह माह की बच्ची को छोड़ गया। परिजन के अनुसार, शोभित पहली बार कांवड़ लेकर जा रहा था। उसकी मौत से परिजन के आंसू नहीं थम रहे हैं।

शाहजहांपुर में सर्पदंश से किसान की मौत 
खेत पर सरकारी ट्यूबवेल पर पानी चलाने गए खुदागंज के गांव मझला निवासी रामकुमार (38) को सांप ने डस लिया। अस्पताल लेकर जाने के बजाय परिजन बंडा के सुनासिरनाथ में एक घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। मरणासन्न स्थिति होने पर अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। रास्ते में किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed