{"_id":"6889e80516caf3042d05df8e","slug":"kanwariya-died-after-being-crushed-by-a-trolley-in-powayan-shahjahanpur-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में ट्रॉली से कुचलकर कांवड़िये की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में ट्रॉली से कुचलकर कांवड़िये की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 30 Jul 2025 03:28 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:28 PM IST
सार
गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद घर लौट रहे कांवड़िये की ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ते वक्त सड़क पर गिरने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद लिखा-पढ़ी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ते समय कांवड़िये की कुचलकर मौत हो गई। खुदागंज के गांव खेरे नवादा निवासी यशपाल सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार सहित गांव के लगभग 70 लोग मनोज कुमार के नेतृत्व में 28 जुलाई को कांवड़ यात्रा में गए थे।
विज्ञापन
गांव के लोग 29 जुलाई की सुबह फर्रुखाबाद से जल भरकर बुधवार सुबह गोला पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद वापस घर जा रहे थे। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां लगीं हुईं थीं। पुवायां क्षेत्र में निगोही मार्ग पर ट्रैक्टर में जुड़ी पहली ट्रॉली पर चढ़ रहे विजय गिर गए। पीछे वाली ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से उनका सिर कुचल गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। साथी कांवड़िये विजय को पुवायां सीएचसी लाए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। विजय के पिता बरेली के एक अस्पताल में काम करते हैं। विजय की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन