फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwar Yatra will start from today...road is bad, polythene is not wrapped on the pillars

Shahjahanpur News: आज से शुरू होगी कांवड़ यात्रा...सड़क खराब, खंभों में नहीं लपेटी पॉलिथीन

Fri, 11 Jul 2025 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will start from today...road is bad, polythene is not wrapped on the pillars
कांवड़ रूट पर अंटा चौराहा के पास टूटे मेनहोल पर पड़ीं ईंटें। संवाद
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा आज से शुरू होने वाली है। प्रशासन दावा कर रहा है कि खराब सड़कों की मरम्मत कर दी गई है, लेकिन सड़कें अब भी खराब हैं। बिजली के खंभों में पॉलिथीन नहीं लपेटी गई है। ट्रांसफॉर्मरों को भी नहीं ढका गया है। इससे कांवड़ियों के लिए खतरा बना रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक एक-दो दिन में भी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कांवड़ रूट पर कई स्थानों पर सड़क खराब है। कई जगह सड़क उधड़ी हुई है। बजरी सड़क पर बिखरी हुई है। इससे कांवड़ियों का चलना मुश्किल हो जाएगा। बिजली के खंभों पर कई स्थानों पर अभी पॉलिथिन नहीं लपेटी गई। ट्रांसफार्मर भी कांवड़ रूट पर खुले हुए है। कांवड़ यात्रा की सभी व्यवस्थाएं दस जुलाई तक दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक कर दी जाएं।
विज्ञापन

------
कांवड़ रूट पर बिजली निगम ने कार्य को पूर्ण कर लिया है। शहरी क्षेत्र में खंभे व ट्रांसफॉर्मर अधिक होने की वजह से कुछ जगह पर कार्य शेष है। वह रात तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागेश कुमार, एसई
-------
कांवड़ रूट पर लगे ट्रांसफॉर्मरों को ढकने का काम करने के लिए विद्युत अधिकारियों और सड़कों की मरम्मत करने के पीडब्लूडी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। एक-दो दिन में सभी व्यवस्था ठीक कर ली जाएंगी।
रजनीश मिश्रा, एडीएम प्रशासन

कांवड़ रूट पर अंटा चौराहा के पास टूटे मेनहोल पर पड़ीं ईंटें। संवाद

कांवड़ रूट पर अंटा चौराहा के पास टूटे मेनहोल पर पड़ीं ईंटें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed