{"_id":"67155b9556ddfa5c2b0e4839","slug":"kanpur-team-won-deaf-cricket-championship-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-129658-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कानपुर की टीम ने जीती बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कानपुर की टीम ने जीती बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप
Mon, 21 Oct 2024 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रथम टी-20 उत्तर प्रदेश बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप कानपुर की टीम ने जीत ली। शाहजहांपुर को 89 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
उत्तर प्रदेश बधिर खेल संघ के तत्वावधान में एसोसिएशन ऑफ द डीफ वेलफेयर सोसाइटी शाहजहांपुर की ओर से आयोजित चैंपियनशिप का फाइनल रविवार को रिलायंस पावर प्रोजेक्ट स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर कानपुर के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर 20 ओवर में 126 रनों का लक्ष्य दिया। खिलाड़ी अमान खान ने 23 रन बनाए और अब्दुल कादिर ने चार विकेट लिए।
जवाब में शाहजहांपुर की टीम मात्र 37 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। प्रशांत श्रीवास्तव ने पांच विकेट चटकाए। इस तरह से उन्होंने कानपुर को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशांत को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने कानपुर की टीम को प्रशस्तिपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। शाहजहांपुर टीम को उप विजेता व देवरिया को द्वितीय उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मनो दिव्यांग अभियान भारत के राष्ट्रीय समन्वयक पं. विकास शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वरुण सिंह, डीएसएयूपी के उपाध्यक्ष बलराम सिंह जादौन, महासचिव सौरभ श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश क्रिकेट के टेक्निकल डायरेक्टर अनिल कपूर, संरक्षक निखिल महेंद्र, नेहा यादव सक्सेना, आयोजन सचिव अमन सक्सेना आदि मौजूद रहे।