{"_id":"657b525de8a64e62be0a1664","slug":"kamlesh-and-muskan-ran-fastest-in-100-meter-race-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-9850-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 100 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े कमलेश और मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 100 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े कमलेश और मुस्कान
Fri, 15 Dec 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मेडल जीते। शुक्रवार को समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 100 मीटर दौड़ में कमलेश और मुस्कान ने सबसे तेज दौड़ लगाई।
रमन हाउस, कलाम हाउस, टैगोर हाउस आदि के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बालक वर्ग में कमलेश ने प्रथम, शिवम शाक्य ने दूसरा, आयुष्मान सक्सेना ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मुस्कान मिश्रा ने प्रथम, पूजा सिंह ने दूसरा, शिवानी देवी ने तीसरा मुकाम हासिल किया।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कमलेश प्रथम रहे। शिवम शाक्य ने दूसरा और आयुष्मान ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में पूजा सिंह प्रथम, रिया कटियार द्वितीय और सुमित्रा ने तृतीय रहीं। ऊंची कूद बालक वर्ग में अमरदीप, सुधांशु यादव, राजेश यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। मुख्य अतिथि आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने गुब्बारे उड़ाकर शुरुआत की। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी राहुल वाधवा, अरविंद गुप्ता, मोहम्मद हसन मुख्तार, पीएल नागर, शशिधर पटेल, अनुपम शर्मा, अर्चना कुमारी आदि मौजूद रहे। प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने आभार जताया।