फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kachhiyani Kheda Hanuman Temple shifted 150 feet away from the highway in Shahjahanpur

'अली' की जमीन पर विराजे बजरंगबली: सात माह में हाईवे से 150 फीट दूर शिफ्ट किया गया हनुमान मंदिर

Wed, 03 May 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 May 2023 06:04 PM IST
सार

तिलहल के कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को हाईवे से 150 फीट पीछे सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया गया है। मंदिर के लिए एक बीघा जमीन बाबू अली ने दान की थी। इस पर मंदिर को स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Kachhiyani Kheda Hanuman Temple shifted 150 feet away from the highway in Shahjahanpur
कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना का काम पूरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को पीछे खिसकाने का काम सात महीने बाद मंगलवार को पूरा हो गया। मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग से 150 फीट पीछे स्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर के पुराने पीपल के पेड़ को भी नवीन मंदिर परिसर में पुनर्रोपित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर में मंदिर को पीछे खिसकाने का काम शुरू हुआ था। हरियाणा की जय दुर्गा हाउस लिफ्टिंग एंड शिफ्टिंग कंपनी को इसका ठेका दिया गया था। कंपनी ने मंदिर के नीचे फाउंडेशन बनाकर उसे लोहे के चैनल से जकड़ा और फिर जैक लगाकर मंदिर को पीछे ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। 

विज्ञापन

बाबू अली ने दान की थी जमीन 

शुरुआत में कहा गया कि दो-तीन महीने में मंदिर शिफ्ट दिया जाएगा, लेकिन सात महीने में काम पूरा हो सका। मंदिर के लिए एक बीघा जमीन बाबू अली ने दान दी थी। इसी जमीन पर हनुमान मंदिर को स्थापित किया गया है। बाबू अली ने हनुमान मंदिर के लिए अपनी जमीन देकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन बनाने के बाद हटाए जाएंगे जैक 

कर्मचारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मंदिर के नीचे फाउंडेशन बनाने के बाद जैक धीरे-धीरे हटाए जाएंगे। मंदिर परिसर में विशाल पीपल का वृक्ष था। दिल्ली की रोहित नर्सरी के कर्मचारी पिछले महीने से इसकी कांट-छांट में लगे थे। वृक्ष को हाइड्रा मशीन से सोमवार शाम मंदिर के नवीन परिसर के समीप शिफ्ट कर दिया गया। पुजारी लखन गिरि ने बताया कि मंदिर से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। प्रशासन के निर्देश पर शिफ्टिंग का कार्य किया गया है।

स्थानीय लोगों ने किया था विरोध 

नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए कछियानी खेड़ा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर को हटाने के लिए जब आदेश दिए गए थे, तब स्थानीय लोगों ने इसका काफी विरोध किया था। हिंदू संगठनों ने भी विरोध किया था। विरोध को देखते हुए एनएचएआई और प्रशासन ने मंदिर को मशीन के जरिए शिफ्ट किए जाने का फैसला किया था। सात महीने में यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed