फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jyotika firing Triloki and Gold

फायरिंग में त्रिलोकी और ज्योतिका को गोल्ड

Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jyotika firing Triloki and Gold
फायरिंग में त्रिलोकी और ज्योतिका को गोल्ड
25 यूपी बटालियन में चल रहे बरेली ग्रुप के संयुक्त एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल एसके सिंह ने मेधावी महिला-पुरुष कैडेट्स को मेडल पहनाकर और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन भी किया। ट्रेनिंग कैंप के दौरान हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में अल्फा कंपनी को गोल्ड मेडल मिला, जबकि ब्रेवो कंपनी द्वितीय स्थान रही और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इसी तरह ड्रिल में ईको कंपनी को गोल्ड मेडल मिला। विजेता टीम में अंडर ऑफीसर निकिता राठौर, सावित्री देवी, दिव्या श्रीवास्तव, मनीष कुमारी, नूरैन नाज, प्रतिभा त्रिवेदी, बुशरा बेवी, रूबी आदि शामिल रहीं। इसी प्रतियोगिता में एफ कंपनी उपविजेता रही। ड्राइंग बालक वर्ग में ब्रेवो कंपनी के झंकार सिंह गंगवार को प्रथम, मोहम्मद दानिश को द्वितीय और आदित्य विश्वकर्मा को तृतीय स्थान मिला, बालिका वर्ग में कल्पना कुमारी को प्रथम, शिवानी शाक्य को द्वितीय और अलौकिकता को तृतीय, क्विज में रजनेश, सुनील को प्रथम,बालिकाओं में निकिता राठौर और अर्चना गौतम को प्रथम स्थान मिला। फायरिंग मेें त्रिलोकी को गोल्ड मेडल, कृष्ण वाजपेयी को सिल्वर मेडल, बालिकाओं में ज्योतिका को गोल्ड और दीक्षा को सिल्वर मेडल मिला। अन्य प्रतियोगिताओं में कल्पना कुमारी, सरिता वाजपेयी, अभय यादव, अनिल त्रिपाठी, राहुल सिंह, प्रियांशु तिवारी, अतुल गुप्ता, आनंद कुमार, काजल यादव, सुमित कुमार, मेघा भारद्वाज, हिमांशु राठौर, हरप्रीत सिंह विजेता बने। 8 यूपी गर्ल्स वटालियन बरेली की नेहा जोशी और शिवानी सिंह को बेस्ट कमांडिंग में गोल्ड मेडल दिया गया। कैंप एजूडेंट मेजर एनयू खान ने आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed