फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Junk vehicles caught fire in shahjahanpur

Shahjahanpur News: कबाड़ में खड़े 15 वाहनों में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 29 May 2025 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 04:09 PM IST
सार

रोजा क्षेत्र में वारसी मोटर्स के सामने कबाड़ की दुकान के बाहर खड़े वाहनों में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे 15 वाहन जल गए।

विज्ञापन
Junk vehicles caught fire in shahjahanpur
दमकलकर्मियों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर निवाजपुर में बृहस्पतिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कबाड़ में खड़े वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे। 

विज्ञापन


निवाजपुर में वारसी मोटर्स के सामने कबाड़ के वाहन खड़े होते हैं। सुबह करीब सात बजे किसी तरह इन वाहनों में आग लग गई। वाहनों से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ। फिर देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। लपटें उठती देखकर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


कामयाबी नहीं मिलने पर दमकल यूनिट को सूचना दी। एफएसओ डॉ. बीएन पटेल अपनी टीम के साथ पहुंचे और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। चार अग्निशमन वाहनों की मदद से वाहनों में लगी आग को बुझाया गया। इस बीच 15 चार पहिया वाहन जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed