फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Junior Engineer of Electricity Corporation accused of indecency

Shahjahanpur News: विद्युत निगम के अवर अभियंता पर अभद्रता करने का आरोप

Thu, 30 Oct 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer of Electricity Corporation accused of indecency
खुदागंज। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे गिरीश श्रीवास्तव ने विद्युत निगम के अवर अभियंता पर फोन पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि जेई को सीयूजी नंबर पर कस्बे में तार टूटने की सूचना देने उन्होंने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अगले दिन उनके पैतृक गांव जाकर परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए उनके भाई का कनेक्शन काट दिया। जेई अमित चौधरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया। उनका कहना है कि गांव के दो कनेक्शन बिल बकाया होने पर काटे गए और इस कार्रवाई के बाद गिरीश ने उन्हें फोन करके उनके साथ अभद्रता की, जिसके साक्ष्य भी उनके पास मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन

--
एसडीओ और जेई पर लगे आरोप

कांट। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष तैयब खां ने एसई को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि जेई व एसडीओ के संरक्षण में गांव अख्तियार नगर उर्फ इकनौरा, सिमरिया साहसपुर व गुलामखेड़ा में निगम के कर्मी ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अक्तूबर को इकनौरा गांव में औचक निरीक्षण कर कई विद्युत कनेक्शन जेई ने काट दिए। महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। जेई आदर्श कुमार ने बताया कि उनके ऊपर लगे सारे आरोप निराधार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed