फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Judiciary team won the match by defeating Reliance XI

रिलायंस इलेवन को हराकर जूडीशियरी इलेवन ने जीता मैच

Mon, 14 Mar 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Judiciary team won the match by defeating Reliance XI
शाहजहांपुर के रोजा स्थित क्रिकेट मैदान में मैच की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा स्थित रिलायंस मैदान में जूडीशियरी इलेवन और रिलायंस इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जूडीशियरी इलेवन ने रिलायंस इलेवन को चार विकेट से आसानी से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार रस्तोगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जूडीशियरी इलेवन के कप्तान प्राधिकरण सचिव आशुतोष तिवारी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रिलायंस इलेवन की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूडीशियरी इलेवन के खिलाड़ियों ने छह विकेट खोकर 15.5 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

जूडीशियरी इलेवन की ओर से एडीजे मोहमद कमर, संगीता, उमाम जाहिद, न्यायालय कर्मचारी गणेश सिंह, इरफान, देवेंद्र, सरफराज, मनोज, ललित ने प्रतिभाग किया। रिलायंस इलेवन की टीम में सागर, अजय, अभिनव, कौशल, अली, शिवांशु, राजेश, सुरेंद्र, अरविंद, राम त्यागी आदि शामिल रहे। जूडीशियरी इलेवन की ओर से देवेंद्र ने 30 रन की शानदार पारी खेली और रिलायंस टीम की ओर से अजय ने 21, कौशल ने 24 व शिवांशु ने 17 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीजे किरन पाल सिंह, अखिलेश कुमार पाठक, आलोक कुमार शुक्ला, सीजे सीडी आनंद प्रिय गौतम, सीजेएम आभा पाल, एसीजेएम दिनेश कुमार गौतम, सीजे एफटीसी जुलकर नैन, सीजे जूडि मीनल चावला, जेएम गितिका सिंह, एसीजे शिवानी सिंह, सीजे उमाम जाहिद, एसी संगीता, नूतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed