{"_id":"61cb67ecc8386d5e5e03e95d","slug":"joint-fair-organized-in-banda-on-martyr-s-day-shahjahanpur-news-bly4708005107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर बंडा में हुआ जोड़ मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर बंडा में हुआ जोड़ मेले का आयोजन
विज्ञापन
गांव कुइयां महोलिया के गुरूद्वारे में गुरू महिमा का बखान करते रागी जत्था
- फोटो : POWAYAN
बंडा। गुरु गोविंद सिंह महाराज के साहिबजादों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव कुइयां महोलिया के गुरूद्वारा बाबा जोरावर सिंह में शहीदी जोड़ मेला बहुत ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। दूरदराज से आई संगत ने सिंहासन पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
गुरु गोविंद सिंह के बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह जुल्म के खिलाफ लड़ते हुए चमकौर की जंग में शहीद हो गए थे। छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी को औरंगजेब ने सरहिंद में तमाम तरह की यातनाएं देकर दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। इसके उपलक्ष्य में शहीद जोड़ मेला हर वर्ष मनाया जाता है। गुरुद्वारा परिसर में इसके तहत आयोजित कार्यक्रम में पंजाब से आए कथावाचक हरजीत सिंह ढपाली, ढाड़ी जत्था ज्ञानी हरजोत सिंह चाहल ने साहिबजादों के इतिहास का बखान कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारे के ग्रंथी सतनाम सिंह ने आनंद साहिब के पाठ के उपरांत अरदास कर कार्यक्रम का समापन किया। दूर दराज से आई संगत ने प्रसाद ग्रहण कर लंगर छका। कार्यक्रम में प्रधान सतनाम सिंह, हरदेव सिंह, दलजीत सिंह, सुजान सिंह, अजायब सिंह, मिल्खा सिंह, सबरन सिंह, जगतार सिंह, जसपाल सिंह, निशान सिंह, जसवीर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन विश्राम सिंह ने किया। किसान आंदोलन में भागीदारी करने वाले भाकियू टिकैत के महासचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, जिला प्रभारी झरमल सिंह को प्रधान सतनाम सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।