फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jmajm rainy raise The water level in rivers

झमाझम बरसात से बढ़ा  नदियों का जल स्तर 

Sat, 30 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rainy raise The water level in rivers
बाढ़ - फोटो : Getty Images
- शुक्रवार को जिले में 57.4 मिमी बारिश रिकार्ड
विज्ञापन

- भैंसार बांध पर गंगा समेत खन्नौत भी चढ़ी
- उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी के बैराजों से शनिवार को छूटा 1.20 लाख क्यूसेक पानी 
- ज्यादा पानी की निकासी से नदियां घटने के फिलहाल कोई आसार नहीं  

 एक दिन पहले नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई व्यापक वर्षा जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ाने लगी है। कलान क्षेत्र के भैंसार बांध पर दो दिन से गंगा लगातार चढ़ रही है और रामगंगा भी फैलाव बढ़ा रही है। उधर, शहर के किनारे बह रहीं गर्रा और खन्नौत नदियों में भी पानी चढ़ा हुआ है। इस बीच, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बैराजों से शनिवार को हुई 1.20 लाख क्यूसेक पानी की निकासी से नदियां घटने के फिलहाल कोई आसार नहीं। 
बता दें कि शुक्रवार को जिले में 57.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। यही नहीं, नरौरा समेत विभिन्न बैराजों से 1.20 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी बहाया गया। नतीजा यह हुआ कि गंगा समेत सभी नदियां पेटे से बाहर हैं। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया कि भैंसार में गंगा का जलस्तर दो सेमी बढ़कर 142.67 मीटर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन

फ्लड कंट्रोल रूम को मिली सूचनाओं के अनुसार शनिवार को सुबह नरौरा बैराज से गंगा में 95184 क्यूसेक पानी की निकासी हुई। रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 13659 क्यूसेक पानी बहाए जाने से नदी बरेली के चौबारी से लेकर मिर्जापुर ब्लॉक तक आसपास के खेतों में पसर रही है। यही नहीं, ड्यूनी डॉम से निकले 11594 क्यूसेक पानी से गर्रा पेटे से बाहर निकलकर 146.30 मीटर पर बह रही है। सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार खन्नौत में बारिश का पानी समाने से नदी का जल स्तर पिछले 24 घंटे में 35 सेमी बढ़कर 144.05 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed