फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewellery, cash and revolver worth lakhs stolen from retired teacher's house

Shahjahanpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों के जेवर-नकदी और रिवाल्वर चोरी

Sun, 14 Sep 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jewellery, cash and revolver worth lakhs stolen from retired teacher's house
जलालाबाद में चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करते पुलिस अ​धिकारी। संवाद - फोटो : सेमरपहा ग्राम पंचायत के कैथन का पुरवा गांव में बंद शवदाह स्थल।
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर गुप्ता के घर में शुक्रवार को देर रात घुसे चोर सेफ में रखा लाइसेंसी रिवाल्वर समेत लाखों रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सीओ अजय राय व प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने मौके पर जांच की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पूछताछ के लिए मकान में रहने वाले कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रामकिशोर गुप्ता का बड़ा बेटा अरुण गुप्ता चार्टर्ड एकाउटेंट हैं जो कि पत्नी सहित दिल्ली में रहता है। छोटा बेटा वरुण गुप्ता व उनकी पत्नी पूजा गुप्ता चिकित्सक हैं और बरेली में उनका नर्सिंग होम है। दोनों वहीं रहते हैं, लेकिन वरुण ने स्थानीय मकान के अगले हिस्से में क्लीनिक खोल रखा है और वह सप्ताह में दो दिन यहां बैठते हैं।
विज्ञापन

इस क्लीनिक में बतौर कंपाउंडर काम करने वाला गढ़ियारंगीन का एक युवक बीते कई माह से ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रहता है। रामकिशोर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि चोर एक कमरे में रखी अलमारी से नकदी के अलावा सोने की सात अंगूठियां, चार चूड़ी, तीन जोड़ी कान के टाप्स, चांदी के सौ सिक्के और चार जोड़ी पायल के अलावा दूसरे कमरे की अलमारी में रखा बेटे वरुण का 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी के अलावा पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं।

--छत से चोरों के घर में घुसने का अनुमान
मकान मालिक सहित अन्य लोगों का अनुमान है कि चोर मकान के सामने लगे जालीदार गेट से छत पर चढ़ गए और जीने के रास्ते घर में दाखिल हो गए। जीने का दरवाजा खुला होने के कारण चोर बिना कोई आहट किए नीचे उतर गए। जिस कमरे में मकान मालिक दंपती लेटे थे, उसी की एक रैक में सभी चाबियां रखी थीं। चोरों ने किचन और क्लीनिक के पीछे रखी दो अन्य अलमारियां भी खोलीं, लेकिन वहां कुछ नही मिला। बाद में चोर गेट पर लगे ताले को खोलकर बाहर निकल गए।

--
आधी रात के बाद हुई चोरी
मकान मालिक के अनुसार वह शुक्रवार को रात 11 बजे के बाद ही सोए थे। उन्होंने बताया कि देर रात करीब दो बजे लघुशंका को उठे, तो क्लीनिक के पीछे रखीं दोनों सेफ खुली देखीं। उनमें दवाइयां रखी थीं, इसलिए उन्हें लगा कि कंपाउंडर अलमारी बंद करना भूल गया। रोजाना की तरह सुबह चार बजे जब आंख खुली और बाहर निकले। कमरों के अलावा बाहर गेट का भी ताला खुला देखा, तो चोरी होने की जानकारी हुई। कमरे के एक बक्से में लाइसेंसी राइफल भी रखी थी। यह राइफल अरुण गुप्ता के नाम है। चोरों बक्सा नहीं खोला, ऐसे में राइफल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed