फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Veteran Cricket League match will be held in Shahjahanpur on October 11.

Shahjahanpur News: 11 अक्तूबर को शाहजहांपुर में होगा वेटरन क्रिकेट लीग का मुकाबला

Fri, 25 Sep 2026 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
A Veteran Cricket League match will be held in Shahjahanpur on October 11.
शाहजहांपुर। डॉ. गौर हरि सिंघानिया टी-20 उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट लीग में शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच होने वाले मुकाबले की मेजबानी शाहजहांपुर करेगा। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने 11 अक्तूबर को होने वाले मैच की जिम्मेदारी शाहजहांपुर को सौंपी है। इसके अलावा शाहजहांपुर और लखीमपुर के बीच होने वाला मुकाबला भी शाहजहांपुर में ही खेला जाएगा। शाहजहांपुर का तीसरा मैच बरेली में बरेली की टीम के खिलाफ होगा।
विज्ञापन

टीम के कप्तान डॉ. मनोज यादव ने बताया कि पांच अक्तूबर को टीम की घोषणा की जाएगी। प्लेइंग इलेवन में 40 वर्ष से अधिक आयु के सात और 35 वर्ष से अधिक आयु के चार खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। लीग के पूल ए में शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और लखीमपुर की टीमें शामिल हैं। विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और उपविजेता को 50 हजार रुपये पुरस्कार के साथ आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed