फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JE assaulted during electricity checking

बिजली चेकिंग के दौरान आनंदपुरम कॉलोनी में विवाद, जेई के साथ मारपीट

Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
JE assaulted during electricity checking
विबाद के बाद कोतवाली पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी में शनिवार को बिजली चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। अनधिकृत रूप से बिजली जलती पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं ने ककरा उपकेंद्र के अवर अभियंता सत्यपाल सिंह व स्टाफ को घेर लिया। आरोप है कि उपभोक्ता ने जेई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सूचना मिलने पर एसडीओ, जेई और बिजलीकर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। तहरीर आने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को ककरा बिजली उपकेंद्र के जेई सत्यपाल सिंह अपने सहयोगी राकेश विश्वकर्मा, प्रेमचंद्र मौर्या, सुमित कुमार के साथ आनंदपुरम कालोनी में बिजली चेकिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे गंधक फैक्टरी के पास नबी उल्ला के मकान में बिजली चोरी होते पाई गई। कर्मचारियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। बिजली चेकिंग की खबर पर नबी उल्ला का पुत्र हफीज व एक अन्य युवक आ गया। दोनों ने टीम के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर नबी उल्ला के पुत्र ने जेई के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्टाफ व आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। चेकिंग के दौरान विवाद होने की सूचना पर एसडीओ अभिषेक राय, मनीष चंद्रा, जेई मनीष प्रजापति, गुलशन कुमार, जयंत कुमार, केके पटेल व अन्य लोग पहुंच गए। जेई की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने हफीज व एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed