फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JCB runs on illegal planting, creates panic among property dealers

Shahjahanpur News: अवैध प्लांटिंग पर चली जेसीबी, प्रापर्टी डीलरों में मची खलबली

Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
JCB runs on illegal planting, creates panic among property dealers
अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराते सिटी मजिस्ट्रेट। प्रशासन
- डीएम के निर्देश पर नगरिया रोड राई खुर्द में सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलवा दी। इन कॉलोनियों का निर्माण विनियमित क्षेत्र से बिना नक्शा पास करवाए किया जा रहा था। जिनको चिह्नित करके ध्वस्त किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से प्रापर्टी डीलरों में खलबली मच गई।
महानगर में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। कृषि भूमि पर लगातार अवैध निर्माण हो रहा है। कॉलोनाइजर बिना लेआउट पास कराए ही एक के बाद एक अवैध निर्माण करवा रहे हैं। इससे एक ओर कृषि भूमि पर कब्जा हो रहा है और दूसरी ओर सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है।
विज्ञापन

अब सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध कॉलोनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। जिसके तहत जेसीबी से अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेसीबी के साथ नगरिया मोड़ राय खुर्द पहुंचे। यहां उन्होंने एक के बाद एक तीन अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए बनाई गई बाउंड्री और प्लाट का सीमांकन ध्वस्त करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महानगर में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कॉलोनियों को लगातार चिह्नित किया जा रहा है।
- डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed