{"_id":"687fe08407aab0b9820ebc05","slug":"jcb-runs-on-illegal-encroachments-cart-and-stall-owners-run-away-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-148704-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध कब्जों पर चली जेसीबी, ठेले और खोमचे वाले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध कब्जों पर चली जेसीबी, ठेले और खोमचे वाले भागे
विज्ञापन
जलालाबाद में अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। संवाद
जलालाबाद। एडीएम अरविंद कुमार ने मंगलवार को यहां आकर स्थानीय अधिकारियों के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करा दिया। हालांकि, पूर्व में दी गई चेतावनी के अनुरूप कई दुकानदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपना सामान खुद समेटकर अस्थायी अतिक्रमण हटा लिए। इस दौरान फुटपाथ घेरे खड़े कई ठेले व खोमचे वाले भी इधर-उधर भाग गए।
पिछले दिनों एडीएम ने यहां के व्यापारियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर पालिका के नाले तक किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने अन्यथा 22 जुलाई से बलपूर्वक कब्जे हटवाने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर नगर पालिका ने मुनादी भी कराई और अतिक्रमण चिह्नित कर वहां निशान भी लगवाए थे।
इस कारण मंगलवार को सुबह से ही कई दुकानदारों ने दुकानों के आगे डाले गए टिन शेड की चादरें और अन्य सामान हटा लिया। मुख्य मार्ग पर घूमने वाले ई-रिक्शे, ठेले आदि भी अन्य मार्गों पर चले गए।
विज्ञापन
दोपहर को जब अधिकारी पहुंचे, तब तक बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे से तमाम अस्थायी कब्जे हट चुके थे। अधिकारियों ने हाईवे के किनारे बने नाले के आगे अपनी सुविधा के लिए लोगों द्वारा डाली गई मिट्टी और इंटरलॉक से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया। साथ ही काफी पहले रोड के किनारे डाले गए बिजली के खंभे भी उठवा लिया। इस दौरान एसडीएम प्रभात राय, तहसीलदार पैगाम हैदर, ईओ एचएन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही।