फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JCB runs illegal occupation in city

शहर में अवैध कब्जों पर चली जेसीबी

Tue, 28 Mar 2017 01:17 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
JCB runs illegal occupation in city
अत‌िक्रमण - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 शहर में राजकीय इंटर कॉलेज से लोधीपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर कब्जा जमाए खोखा-पटरी दुकानदारों के प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जगह खाली नहीं करने पर नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को सख्त रुख अपना लिया। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जेसीबी के जरिए वहां रखे कई खोखे जब्त कर ट्राली में रखवा लिए। इस बीच, कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेटकर अवैध कब्जा हटा लिया। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अफसरों को नियम विरुद्ध तरीके से कोई भी कार्य नहीं होने देने के सख्त निर्देश दिए हैं। यही नहीं, सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसे लोगों पर प्रशासन-पुलिस के अफसरों की गाज भी गिरने लगी है। कैबिनेट मंत्री बनकर जनपद प्रवास पर आए सुरेश खन्ना ने भी बीते दिन अपने स्वागत में आयोजित एक कार्यक्रम में विकास में बाधक बनने वाले अतिक्रमण को सख्ती से हटाए जाने का संकेत दिया था।
विज्ञापन

इसे देखते नगर पालिका परिषद ने भी अवैध कब्जों पर तीखे तेवर अपना लिए हैं। शासन-प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर ट्रैक्टर-ट्राली, जेसीबी और मजदूरों को लेकर जीआईसी तिराहे पर जा पहुंचे। दरअसल, जीआईसी तिराहे से लेकर लोधीपुर को शहर से जोड़ने वाले खन्नौत पुल तक सवारियां ढोने वाले वाहनों का स्टेंड होने के साथ वहां के फुटपाथों पर तमाम दुकानदार काबिज हैं और इससे आए दिन जाम लगता है। इस जाम में सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोला, मोहम्मदी, हरदोई रूट की रोडवेज बसें और तमाम स्कूलों के वाहन फंस जाते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ श्री राठौर के निर्देश पर जेसीबी से टीन वाले खोखे उखाड़े जाने का काम शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। फलों के ठेले वालों समेत चाय-पान बेचने वाले दुकानदारों ने रोजी-रोटी का हवाला देकर इस कार्रवाई का विरोध करना चाहा, लेकिन साथ मौजूद सदर पुलिस के सिपाहियों ने उन्हें अपना सामान समेटने को मजबूर कर दिया। जब्त किए गए खोखे लाल इमली चौराहा स्थित पालिका परिषद के रोशनी गोदाम में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed