फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   janshbha of sateesh mishra

भाजपा और समाजवादी पार्टी एक ही सिक्के के पहलू : सतीश

Sat, 12 Feb 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
janshbha of sateesh mishra
खुटार में जनसभा को संबोधित करते सतीशचंद्र मिश्रा। - फोटो : POWAYAN
खुटार। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश मिश्र ने कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस बार प्रदेश में बसपा की सरकार बन रही है।
विज्ञापन

सतीश मिश्रा और उनके पुत्र कपिल मिश्रा ने बसपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह के पक्ष में खुटार के नखासा बाग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और समाजवादी पार्टी में महिलाओं का उत्पीड़न, किसानों पर मुकदमे और युवाओं से रोजगार छीने गए। बहन मायावती की सरकार ने अपने कार्यकाल में साढ़े 29 हजार भीमराव अंबेडकर गांवों में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल बनवाए और शहरों में यूनिवर्सिटी आदि खुलवाईं।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार ने झूठे वायदे करके रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल आदि के दाम बढ़ा दिए। तमाम सरकारी उपक्रम निजी हाथों में सौंप दिए, इससे बेरोजगारी बढ़ गई। बसपा की सरकार ने एक 1.10 लाख सफाई कर्मियों को नौकरी, पुलिस, शिक्षक के पदों पर साढ़े तेईस लाख नौकरी देने का काम किया था। किसानों को गाड़ी से रौंदने वाले अजय मिश्रा के बेटे को जमानत मिल गई है, यह भाजपा की चाल और चरित्र को दर्शाता है। उनके पुत्र कपिल मिश्रा ने भी जनसभा को संबोधित किया। पार्टी के कई नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed