{"_id":"699212e475fbb29c760e691e","slug":"janardhan-took-four-wickets-to-guide-railway-express-to-victory-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-165700-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनार्दन ने चार विकेट लेकर रेलवे एक्सप्रेस की टीम को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनार्दन ने चार विकेट लेकर रेलवे एक्सप्रेस की टीम को दिलाई जीत
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान क्रीड़ा स्थल पर मैच के शुभारंभ पर हाथ मिलाते खिलाड़ी। स्रोत:
शाहजहांपुर। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच और अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी के तत्वावधान में अटेवा प्रीमियर लीग- 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू गया। उद्घाटन मैच में रेलवे एक्सप्रेस की टीम ने जीत दर्ज की।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान पर टॉस जीतकर पशुपालन विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने सभी विकेट खोकर 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे एक्सप्रेस की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।
रेलवे की टीम की ओर से जनार्दन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए। उन्होंने 17 रनों का योगदान भी दिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले समाजसेवी संजय गुप्ता ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, अटेवा प्रीमियर लीग के प्रभारी डॉ. प्रमोद यादव, सहप्रभारी गौरी शंकर वर्मा, मीडिया प्रभारी योगेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।