फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jam,road jaam,pm modi in shahjahanpur

जनसभा खत्म होने के बाद जगह-जगह लगा जाम

Sun, 19 Dec 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
jam,road jaam,pm modi in shahjahanpur
जनसभा के खत्म होने के बाद रोजा मंडी मार्ग पर लगा जाम में फंसे वाहन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जनसभा खत्म होने के बाद करीब तीन बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जाम लग गया। जनसभा खत्म होते ही वहां पर आई भीड़ एक साथ रोड पर निकल आई। इधर जनसभा खत्म होते ही हाईवे पर छोटे-बड़े वाहन भी चलने लगे। जिससे वहां पर आए लोगों समेत हाईवे से गुजरने वाले वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन

करीब तीन बजे प्रधानमंत्री की जनसभा खत्म हुई थी। पीएम का हेलिकॉप्टर उड़ने से पहले ही जनसभा में आई भीड़ रोड पर आ गई। पूरा रोड लोगों से भर गया। इधर सुबह से हाईवे पर बंद किया गया, यातायात जनसभा खत्म होते ही खोल दिया गया। इससे जनसभा स्थल के सामने के जाम लग गई। ई-रिक्शा से लेकर जनसभा में आए नेताओं के वाहन और हाईवे से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहन फंस गए। एक पार्किंग रेलवे रैक पर बनाई गई थी।
विज्ञापन

जनसभा खत्म होने के बाद वहां पर आए लोगों ने पार्किंग से अपने-अपने वाहन निकाले तो रोजा ओवरब्रिज से लेकर अटसलिया रेलवे फाटक तक जाम की स्थिति बन गई। इधर सहारा मैदान पर बड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई थी। सहारा मैदान पर जाने के लिए बाइपास से होकर रास्ता जाता है। इस कारण जनसभा खत्म होने के बाद बाइपास के पास भी जाम लग गया। जिससे हाइवे से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जनसभा खत्म होने के बाद जगह-जगह पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी जाम को खुलवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed