फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jam from Biriyaganj intersection to State Bank Marg created havoc

Shahjahanpur News: बिरियागंज चौराहे से स्टेट बैंक मार्ग तक जाम ने किया बेहाल

Wed, 11 Dec 2024 11:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Dec 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Jam from Biriyaganj intersection to State Bank Marg created havoc
तिलहर में तहसील रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
तिलहर। सड़कों के किनारे फुटपाथों पर अवैध कब्जों से जाम की समस्या गंभीर हो रही है। मंगलवार को दूसरे दिन भी बिरियागंज चौराहे से लेकर स्टेट बैंक मार्ग तक घंटों जाम लगा रहा, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई परवाह नहीं की। इस बीच, फुटपाथ पर बैठे चार दुकानदारों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया, लेकिन उनके कब्जे नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

अतिक्रमण से सड़कों के फुटपाथ पहले से घिरे हुए हैं। ऐसे में ई-रिक्शों और फल-सब्जी के ठेलों की भरमार से लोगों को पैदल राह चलना भी कठिन हो रहा है। मंगलवार को दिन में 11 बजे लोग घर-गृहस्थी के कामों से बाहर निकले तो भीड़ बढ़ने के साथ दिन में 11 बजे से बिरियागंज चौराहे पर जाम लगने लगा। चौराहे पर आवागमन थमा तो वहां से जुड़े अन्य रास्ते भी जाम की चपेट में आ गए। करीब चार घंटे तक वाहन धीमी गति से आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

जाम की चपेट में स्कूली वाहन भी आ गए। इस कारण स्कूलों से बच्चे भी देर से घर पहुंच सके। नगर के मुख्य बाजार में कुछ होमगार्डों को जाम न लगने देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन होमगार्ड की कोई नहीं सुन रहा है। धड़ल्ले से भारी वाहन और ई रिक्शा बाजार में प्रवेश करके जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, लेकिन उन पर कोई नियंत्रण नहीं किया जा रहा। बिरियागंज पुलिस चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी वहां पर नहीं रहता। इस कारण चौकी के सामने फल और सब्जी की दुकानें लग गई हैं। इंस्पेक्टर तिलहर राकेश कुमार ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मचारी बाहर ड्यूटी पर गए हैं और महाकुंभ के लिए भी पुलिस कर्मी मांगे गए हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस की ड्यूटी लगाना मुश्किल हो रहा है। जाम की समस्या को लेकर होमगार्ड लगाए गए हैं। सुधार नहीं होने पर सिपाहियों को ड्यूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मंगलवार को मैंने एसडीएम के साथ फुटपाथ पर सामान रखे चार लोगों के चालान काटकर चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। आगे भी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने का अभियान ऊपर से आदेश मिलने के बाद चलाया जाएगा।
-कल्पना शर्मा, ईओ, नगर पालिका परिषद तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed