फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jalabhishek Yatra taken out to name Parshurampuri

Shahjahanpur News: परशुरामपुरी नाम रखने के लिए निकाली जलाभिषेक यात्रा

Sat, 03 Aug 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek Yatra taken out to name Parshurampuri
जलालाबाद। भगवान परशुराम की जन्मस्थली को परशुरामपुरी और याकूबपुर तिराहे को महाराणा प्रताप चौक घोषित करने की मांग फिर दोहराई गई। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह शिव भक्तों के साथ बाइकों पर सवार होकर जलाभिषेक यात्रा निकाली। बाद में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने पालिका सभासदों की उपस्थिति में नगर के मुख्य चौराहे पर एसडीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


शिवतेरस के दिन इस यात्रा का शुभारंभ सुबह आठ बजे बरेली हाईवे स्थित बाबा ब्रह्मदेव के स्थान से हुआ। खास यह रहा कि हिंदूवादी संगठनों के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में दलगत राजनीति से हटकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैंड बाजे और डीजे पर भजनों की धुन के बीच यात्रा नगर भ्रमण करती हुई रामताल रोड से शाहजहांपुर रोड पहुंची और बाद में कांट क्षेत्र के गांव भैंसटा कलां स्थित शिव मंदिर रवाना हो गई।
विज्ञापन

मंदिर पहुंचकर भक्तों ने भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक किया। नगर में कई स्थानों पर यात्रा में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में अर्पित भामाशाह, हरिओम गुप्ता, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अभिषेक सिंह, सपा के नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सभासद रविकांत मिश्रा आदि शामिल रहे। इस दौरान तहसीलदार पैगाम हैदर और थाना प्रभारी हरिपाल बालियान भी पुलिस बल के साथ व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed