फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jal Nigam will get the sewer line work done by December, then further action will be decided.

Shahjahanpur News: दिसंबर तक सीवर लाइन का काम कराएगा जल निगम, फिर तय होगी आगे की कार्रवाई

Wed, 20 Dec 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam will get the sewer line work done by December, then further action will be decided.
शाहजहांपुर। निर्माण में लेटलतीफी पर जुर्माना लगाने के बाद शहर में जल निगम 31 दिसंबर तक संस्था से सीवर लाइन का काम कराएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मंगलवार को इस्लामिया स्कूल से अंटा मार्ग के साथ ही टाउनहाल रोड और छाया कुआं के पास सड़कों की खोदाई का काम चला।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने का काम जून 2023 तक पूरा कराया जाना था मगर आधा दिसंबर बीतने के बावजूद अभी 15 फीसदी कार्य शेष रह गया है। कार्य में सुस्ती के कारण कार्यदायी संस्था टेक्नोक्राफ्ट पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


- जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक अंटा से खिरनीबाग चौराहा तक सीवर लाइन का काम लगभग पूरा हो गया है। अब सिर्फ कनेक्टिविटी का काम होना है। इसके बाद 25 दिसंबर से कचहरी के सामने सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई शुरू होगी। इसको रात में ही कराए जाने की तैयारी है। जल निगम के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार के अनुसार यहां पर गहराई कम रहेगी। इसलिए रात में अधिकतर काम पूरा करवा लिया जाएगा। इनके अलावा टाउनहाल रोड पर रॉयल पन्ना के सामने 10 मीटर में काम बाकी है। चारखंभा पर चौक की ओर से कनेक्टिविटी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य के सापेक्ष शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए 31 दिसंबर तक काम करवाया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई व जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों द्वारा तय की जाएगी। करीब 85 प्रतिशत काम पूरा करवा लिया गया है। अधिकांश कनेक्टिविटी का काम बाकी है। - प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed