{"_id":"926473451669ad3553f61a72c43de1af","slug":"jail-road-traffic-stop-caught-in-the-jam-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल रोड पर यातायात रोकने से जाम में जकड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल रोड पर यातायात रोकने से जाम में जकड़ा शहर
शाहजहांपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
कर्बला मैदान में दफनाने के लिए निकाले गए ताजियों के जुलूस की वजह से बृहस्पतिवार को दिन भर शहर जाम में जकड़ा रहा। यातायात पुलिस द्वारा खिरनीबाग चौराहे से जेल रोड पर जाने वाला चौपहिया वाहनों का यातायात रोक दिए जाने से वाहन डाइवर्ट होकर सदर चौराहा, बहादुरगंज, घंटाघर होकर शहर के अंदरूनी रास्तों पर निकल पड़े। चूंकि, शहर के अंदर विभिन्न मार्गों पर जाम की समस्या पहले से बनी है। इसलिए जेल रोड के वाहन शहरी रास्तों पर आ जाने से तारीन बहादुरगंज से लेकर घंटाघर और आगे चौक से लेकर गर्रा फाटक तक लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
चेहल्लुम के मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर रखे जाने वाले ताजिये अंटा चौराहा से हुसैनपुरा होकर कर्बला के मैदान तक ले जाए जाते हैं। इसे देखते यातायात पुलिस ने जेल रोड पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही थामने के लिए केरूगंज तिराहा और खिरनीबाग चौराहा पर बुधवार शाम से स्लाइडिंग बैरियर लगा दिए। चूंकि, रोडवेज स्टेशन से केरूगंज होकर बरेली मोड़ जाने वाले तिपहिया वाहन जेल रोड से होकर गुजरते हैं। इसलिए रास्ता बंद देख टैंपो वालों ने भीड़भाड़ वाले शहर के अन्य मार्गों से निकलना शुरू कर दिया।
स्कूली बसों और टैंपों की भरमार से ठहरा ट्रैफिक
बुधवार को देर शाम से रात तक शहर के अंदर सवारियां ढोने वाले टैंपो और बैटरी रिक्शा वालों की घुसपैठ से यातायात में ज्यादा व्यवधान नहीं पड़ा, क्योंकि उस वक्त सड़कों पर वाहनों की संख्या सीमित रही। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक यातायात व्यवस्था बहाल रही, लेकिन बाद में बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ वाहन बढ़ने लगे और ट्रैफिक रेंगने लगा। ट्रैफिक में ठहराव दोपहर के वक्त आने लगा जब स्कूलों में छुट्टी होने पर बच्चों को घर पहुंचाने के लिए मिनी बसें और बच्चे ढोने वाली अन्य गाड़ियां रोड पर आ गईं।
विज्ञापन
इन स्थानों पर घंटों लगी रहीं वाहनों की कतारें
टैंपो वालों को जेल रोड पर रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने सवारियां केरूगंज ले जाने के लिए स्टेयरिंग सदर बाजार चौराहा, कटिया टोला, बहादुरगंज मेन मार्केट से घंटाघर की ओर मोड़ दिए। इस दौरान स्कूली बसों ने भी जाम का कहर ढाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। नतीजा यह हुआ कि बहादुरगंज, टेलीफोन एक्सचेंज के पास, घंटाघर के पास अंजान चौकी चौराहा, आंख अस्पताल से लेकर अंबा सिनेमा मोड़ तक, खलीलशर्की से लेकर मालखाना मोड़ तक, कच्चा कटरा से लेकर मंडी मोड़ तक और चारखंभा से लेकर गर्रा फाटक तक वाहनों को रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा।
वाहनों की भरमार से वैकल्पिक रास्ते भी हुए जाम
शहर के अंदर लालइमली चौराहा-टेलीफोन एक्सचेंज रोड और घंटाघर-चौक मार्ग पर जाम लगा देख उसमें फंसे लोगों ने वैकल्पिक रास्ते पकड़ने की कोशिश की तो वहां भी उन्हें वाहनों की भरमार ने परेशान कर दिया। उदाहरणार्थ, तारीन बहादुरगंज के पास यातायात ठहरा देख रिक्शे वाले और बाइक सवार जज साहब वाली गली के नाम से मशहूर वेल्डिंग वर्कशॉप वाले रास्ते पर मुड़े तो बहादुरगंज पहुंचने से पहले कई चौपहिया वाहन पहले से रास्ते पर फंसे मिले। इसी तरह मालखाना की ओर से आने वाले वाहन चालकों ने मोहम्मद जई वाले रास्ते को पकडना चाहा तो चित्रा टाकीज से पहले जाम लगा मिला। यही नहीं, शेरों वाले मंदिर के सामने वाली गली में घुसने पर मालखाना मोड़ वाली रोड पर वाहनों की कतारें लगी मिलीं। टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे झंडाकलां की दरगाह वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार को अकीदतमंदों का मेला जुटने के कारण वहां भी शहरी यातायात गुजरने में रुकावट पड़ी।
टैंपो चालकों ने रूट डायवर्जन को किया नजरंदाज
जेल रोड बंद होने के कारण रोडवेज बस स्टेशन से केरूगंज की सवारियां ढोने वाले वाहनों को हथौड़ा चौराहा और पुतूलाल चौराहा होकर आगे जाने का निर्देश दिया। इसी तरह बरेली मोड़ से रोडवेज स्टेशन के बीच चलने वाले यात्री वाहनों का रूट लाल इमली चौराहा से ईदगाह, कनौजिया अस्पताल की ओर डाइवर्ट किया गया। इसके बावजूद टैंपो चालकों ने रूट डाइवर्जन को नजरंदाज किया जिससे ट्रैफिक में रुकावट की समस्या पैदा हुई। शुक्रवार को शहर के अंदर सवारी वाहन चलने पाए जाने पर सख्ती की जाएगी।
-मो. इश्तियाक, यातायात उप निरीक्षक